लाइव न्यूज़ :

सारण और रोहतास में लूटः उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में डाका, छह लाख लूटे, बंधक बैंक में घुसकर 2 लाख नकद, लैपटॉप और मोबाइल लेकर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2022 20:32 IST

बिहार में सारण जिले के सोनपुर में गोविंदचक घेघटा शाखा में बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में डाका डाल कर करीब छह लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीण बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अंजनी कुमार ने बैंक कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली. भी अपराधी बैंक में घुसे. घुसते ही कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.

पटनाः बिहार में पुलिस का इकबाल इतना कमजोर हो गया कि अब आम आदमी भय के साये में जीने को मजबूर है. हाल यह है कि सूबे में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

ताजा मामला सारण और रोहतास जिले का है, जहां बैंक में लूट की घटना को बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है. सारण जिले के सोनपुर में गोविंदचक घेघटा शाखा में बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में डाका डाल कर करीब छह लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये.

ग्रामीण बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अंजनी कुमार ने बैंक कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली. बताया जाता है कि अपराधी सात की संख्‍या में थे. इस दौरान बारी-बारी से सभी अपराधी बैंक में घुसे. घुसते ही कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.

इसके बाद रुपये लूट लिए. बैंक पहुंचे एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि अपराधियों ने बैंक कर्मियों को डरा-धमकाकर पांच लाख 96 हजार रुपये लूट लिए. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश की जा रही है.

वहीं, दूसरी घटना रोहतास जिले के नोखा स्थित बंधक बैंक का है, जहां चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बैंक में घुसकर दो लाख नगद के अलावा लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बदमाशों ने लूट लिया और मौके से फरार हो गये. इस दौरान बैंक में मौजूद तीन कर्मियों को अपराधियों ने कमरे में बंधक बना लिया.

साथ ही बैंक में मौजूद दो ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की गई. उनके बैग, पैसे तथा मोबाइल भी छीन लिए गए. शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि चार की संख्या में अपना मुंह बांधे आये अपराधियों ने बैंक का मुख्यगेट अंदर से बन्द कर दिया. पिस्टल का भय दिखा लगभग दो लाख रुपये लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की.

बैंक में मौजूद दो महिला ग्राहकों से सात हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिए. इस दौरान बैंक परिसर में अपराधी आधे घंटे से अधिक समय तक लूटपाट करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी. सबसे बड़ी बात यह है कि 'बंधन बैंक' मुख्य सड़क पर है. दोपहर में बैंक में लूटपाट होती रही और अपराधी आराम से वारदात को अंजाम देकर चलते बने. अपराधियों के भागने के बाद सूचना देने के उपरांत पुलिस पहुंची एवं जांच शुरू कर दी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?