लाइव न्यूज़ :

सहरसा में शादी समारोह से लौट रही युवती का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2021 14:12 IST

बिहार में इन दिनों कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा है. इसके बावजूद अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सहरसा में एक युवती के साथ चार बदमाशों द्वारा रेप का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बलहुआ नहर के पास की घटनाशादी से लौट रही युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्मपुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक को गिरफ्तार किया, तीन अभी भी फरार

पटना: बिहार में कोरोना लॉकडाउन लगा कर प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने का दावा किया जा रहा है. लॉकडाउन के चलते भले ही आम लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे हों, लेकिन ऐसा लगता है कि इससे अपराधियों के हौसले पर कोई फर्क नही पड़ा है. 

पुलिस के दावे को धत्ता बताते हुए अपराधियों के द्वारा बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में सहरसा जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के बलहुआ नहर के पास की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार युवकों ने पहले युवती का अपरहरण किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की. बाद में उसे डरा धमकाकर छोड़ दिया. पीड़ित युवती ने घर पहुंच कर अपने साथ घटी पूरी घटना को अपने परिजन को बताया. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं, तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती अपने दोस्त के यहां से शादी समारोह से लौट रही थी. उसी दौरान रास्ते में कुछ गाड़ी से सवार होकर अपराधी पहुंचे और युवती का अपहरण कर लिया. 

इस मामले पर सदर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी. एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. बाकी बचे आरोपी फरार चल रहे हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली