लाइव न्यूज़ :

पिता को नागवार था बेटी का इश्क, घर में बनाया बंधक तो लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2018 20:21 IST

घटना बिहार के सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेत्र की है। इस मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है।

Open in App

पटना ,24 जुलाई: बिहार के सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल कुंवर टोला में 16 वर्षीय नन्ही उर्फ हिना को प्यार की सजा मौत के रूप में मिली है।  कारण कि नन्हीं उर्फ हिना कुमारी की हुई रहस्यमय मौत का तार प्रेम प्रसंग मामले से जुड़ता जा रहा है। दरअसल नन्हीं उर्फ हिना कुमारी का विगत एक साल से अपने पड़ोसी गांव लालगंज के एक युवक से प्यार हो गया था। लेकिन यह उसके परिवार वालों को पसंद नही था। इसी क्रम में उसकी मौत एक रहस्य बनकर सामने आया है।

बताया जाता है कि दोनों अकेले में छिप-छिप कर मिला करते थे। दोनों प्यार में इस कदर डूब गए कि एक दूसरे के साथ शादी रचाने के लिए घर से भागने की तैयारी में था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्ही उर्फ हिना लहटन चौधरी महाविद्यालय, महिषी में इंटर की पढाई कर रही थी। 

इस बात की भनक हिना के पिता ऋषिकेश उर्फ भजन कामत तथा माता सुनैना देवी को लग गई। माता-पिता ने हिना को घर में कैद कर दिया। बताया जाता है कि इसी आक्रोश में हिना ने शनिवार की रात करीब एक बजे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हिना की मौत की जानकारी किसी को नहीं मिले। उसके लिए माता, पिता एवं अन्य सहयोगियों की मदद से रात में ही शव को जलाने का प्रयास किया गया। 

साध्वी से आशीर्वाद लेते हुए SHO की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, हुआ तबादला

सुबह होते ही यह खबर आग की तरह फैल गई और पुलिस ने चिता बुझाकर अधजली शव को बरामद कर लिया। हालांकि, हिना के माता पिता एवं परिजन सर्पदंश से मौत होने की बात बता रहे हैं. वहीं, हिना की बडी बहन ज्योति कुमारी, मिल्की कुमारी एवं खुशबू कुमारी ने बताया कि हिना अहले सुबह तीन बजे बगल में फूल तोडने गई थी कि उधर से घर लौटने के बाद क्या हुआ पता भी नहीं चला। उसकी मौत हो गई। 

हमलोगों को सर्पदंश से मौत की सूचना मिली और अपने अपने ससुराल से आए। हिना की मां सुनैना देवी को हिना की मौत का काफी सदमा लगा है। वह बेहोश पड़ी हुई थी। पिता पुलिस के डर से घर छोड़कर फरार हो गया है। हिना का एक छोटा भाई रोहित है। वह बहन की मौत के बारे में कुछ नहीं बताता है। हिना की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह रहस्य चर्चा का विषय बना हुआ है। 

हालांकि, इस मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस द्वारा बरेबा गाछी में जलती चिता से बरामद किए गए हिना के अधजली शव की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस की जांच टीम अधजली शव का फोरेंसिक जांच कराने भागलपुर गई हुई है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के बाद लिंग, उम्र तथा मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस यूडी मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है।  

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला