लाइव न्यूज़ :

बिहार: चोरों ने भगवान को भी नही छोड़ा, मुजफ्फरपुर के मंदिर से 2.5 करोड़ की मूर्तियों पर किया हाथ साफ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2021 15:35 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक मंदिर से अष्टधातु की सात मूर्तियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. श्रीराम, माता जानकी व लखनलाल की मूर्तियां करीब 150 साल पुरानी थी. पुलिस अब जांच में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार गांव में मंदिर में चोरीअष्टधातु की सात मूर्तियां हुईं चोरी, मूर्तियों की कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही हैफिलहाल में जांच में पुलिस के हाथ खाली हैं, डॉग स्क्वायड की भी ली जा रही है मदद

पटना:बिहार में अब भगवान भी चोरों के आगे बेबस नजर आ रहे हैं. दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ को शनिवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया. 

चोरों ने अष्टधातु की सात मूर्तियां चोरी कर ली. चोरी हुई मूर्तियों की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर अष्टधातु की सात मूर्तियों की चोरी की गई है. 

लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो इलाके में हडकंप मच गया. लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

बताया जा रहा है कि मठ में श्रीराम, माता जानकी व लखनलाल की डेढ फीट की मूर्ति करीब सौ साल पुरानी थी. वहीं 70 साल पुरानी लड्डू गोपाल की तीन मूर्तियां समेत सात मूर्तियों की चोरों ने चोरी कर ली है. 

चोरी की जानकारी तब मिली जब मठ के महंत सह नरियार पैक्स के अध्यक्ष प्रेमशंकर शाही पूजा करने पहुंचे. इसके बाद उन्होंने थाने में फोन कर सूचना दी. इस मामले में डीएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने घटनास्थल का जायजा लिया. बाद में महंत ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई है. 

उन्होंने बताया कि रात में पूजा-अर्चना करने के बाद वे मठ में ताला लगाकर बगल स्थित अपने आवास पर सोने चले गए थे. सुबह जब वे स्नान कर पूजा करने पहुंचे तो देखा कि गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था. मंडप से सभी मूर्तियां गायब थीं. 

फिलहाल इस छानबीन में पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. साथ ही डीएसपी पश्चिमी ने थानाध्यक्ष को कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है.

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला