लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुंगेर में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी: मृतक युवती थी RJD विधायक की भतीजी, पुलिस को सुसाइड का शक

By स्वाति सिंह | Updated: September 21, 2019 12:58 IST

मुंगेर में डबल मर्डर: आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी ट्विंकल और आसिफ एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन पारिवारिक दबाव की वजह से दोनों काफी परेशान थे, जिसके बाद सुसाइड कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंगेर में पुलिस ने एक युवक और युवती का शव बरामद किया है। मृत युवती स्थानीय आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी थी।

बिहार के मुंगेर जिले में एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है। शुक्रवार (20 सितंबर) को पुलिस ने एक युवक और युवती का शव बरामद किया है। स्थनीय पुलिस की मानें तो इन दोनों की गोली मरकर हत्या हुई है। मुंगेर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के पास स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को खबर की। 

पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो वह मौका पर पहुंची। प्राथमिक जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि मृत युवती स्थानीय आरजेडी विधायक विजय कुमार विजय की भतीजी थी। उसका नाम रिया उर्फ ट्विंकल था। जबकि युवक का नाम मोहम्मद आसिफ बताया जा रहा है। मर्डर के स्थान से पुलिस एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

शुरूआती जांच में पुलिस ने सुसाइड का केस बताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आसिफ और ट्विंकल एक दूसरे से प्रेम संबंध में थे लेकिन घरवालों के दबाव के चलते वे काफी परेशान थे। इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। ट्विंकल की मां ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली में मेडिकल की तैयारी करती थी और कुछ ही महीने पहले वापस मुंगेर आई थी। उन्होंने बताया कि ट्विंकल और आसिफ अच्छे दोस्त थे।

फिलहाल पुलिस ने आसिफ के दोस्त दानिश को खुदकुशी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दानिश ने ही प्रेमी जोड़े को पिस्तौल मुहैया कराई थी। पुलिस दानिश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?