लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव मुश्किल में, जमीन लिखवाने के साथ रंगदारी और धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे, पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 6, 2023 17:52 IST

बिहारः बिहटा थाने की पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई थी। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिलकर पीड़ित ने आवेदन दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देजबर्दस्ती जमीन लिखवाने के साथ रंगदारी और धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं।एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला सात कट्ठा जमीन से जुड़ा है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुभाष यादव, उनकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ पटना के बिहटा थाने में केस दर्ज हुआ है। उनपर जबर्दस्ती जमीन लिखवाने के साथ रंगदारी और धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं।

केस दर्ज होने के बाद बिहटा थाने की पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने मुख्यमंत्री से जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई थी। इसके अलावा पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिलकर पीड़ित ने आवेदन दिया था। डीएम ने एसएसपी से बात की।

एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहटा थाने में दर्ज प्राथमिकी में सुभाष यादव, उनकी पत्नी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जमीन और 60 लाख रुपये लेने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला सात कट्ठा जमीन से जुड़ा है।

नेउरा ओपी के बेला पंचायत निवासी भीम वर्मा ने लालू के साले सुभाष यादव समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बिहटा थाने में केस दर्ज कराया है। मामला 27 फरवरी 2021 का है। पीड़ित भीम वर्मा, ने प्राथमिकी में बताया है कि मैंने गांव के ही अरुण कुमार से तीन महीने के लिए जमीन का एग्रीमेंट किया था।

पर अरुण सिंह ने जमीन के पैसे नहीं दिए और एग्रीमेन्ट पेपर भी नहीं दिया। जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले सुभाष यादव को बताया गया था कि जमीन को लेकर पहले से अरूण कुमार से एग्रीमेन्ट है तो सुभाष प्रसाद यादव बोले कि फिर भी जमीन हम ले लेंगे।

अगले दिन सुभाष कुमार ने मुझे मेरी मां और भाई के साथ अपने घर बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाष यादव ने मां और भाई को बंधक बनाकर मुझसे साठ लाख पचास हजार मंगवाए। जब मैंने लिखित में मांगा तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी हत्या करवा देंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला