लाइव न्यूज़ :

रामनवमी जुलूस हिंसाः नालंदा और सासाराम में 173 लोग अरेस्ट, इंटरनेट सेवा बंद और स्कूल-कोचिंग चार अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश, प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 17:01 IST

bihar Ramnavami procession violence: केंद्र ने बिहार में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दस बटालियनें भेजी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।रामनवमी के बाद हिंसा को पुलिस के द्वारा नियंत्रित कर लिया गया है।

पटनाः बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में और नालंदा जिले के बिहार शरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान उपजे विवाद के बाद हिंसा थमने का नहीं ले रही है। असामाजिक तत्वों ने सासाराम में आज यानी मंगलवार को सुबह एक धर्मस्थल को फूंकने की कोशिश की, नहीं फूंक सके तो परिसर की झोपड़ियों को ही जला दिया।

दोनों जगहों पर हुई हिंसा के मामले में अभी तक 173 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार से ही बंद हैं। बच्चों के स्कूल-कोचिंग को भी चार अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं। केंद्र ने बिहार में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दस बटालियनें भेजी हैं।

नालंदा से जहां रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुए दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद अब शहर की हालत सामान्य होने लगी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में प्रबुद्ध लोगों की ओर से सद्भावना मार्च निकाला गया। इस दौरान डीएम, सांसद, एसपी समेत कई गणमान्य लोग भी इस मार्च में शामिल हुए।

उधर, सासाराम में हुई अगलगी की घटना के बाद में आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोग और फायरब्रिगेड की मदद से झोपड़ी में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत यह थी कि अगलगी के वक्त झोपड़ी में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सभी का कहना है कि पुलिस की तैनाती के बावजूद में इलाके में इस तरह की घटना हो रही है। हमलोग दहशत में हैं। बिहार सरकार से अपील है कि वह इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात करे। हमलोग डरे सहमे हुए हैं।

रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि शहर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि कि रामनवमी के बाद हिंसा को पुलिस के द्वारा नियंत्रित कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला