लाइव न्यूज़ :

बिहार: पोस्ट मास्टर ने डाकघर के अंदर ही केरोसिन तेल छिड़कर लगा ली आग, विभाग के रवैये से था परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2020 17:59 IST

मृतक सब पोस्टमास्टर मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर निवासी थे और मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में रहते थे.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि विभागीय रवैये से परेशान होकर पोस्ट मास्टर एक माह से छुट्टी पर थे. कुछ देर काम करने के बाद पोस्ट मास्टर ने सुसाइड नोट लिखा था.पोस्ट मास्टर पांच दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु सिंह महाविद्यालय (आरडीएस, कॉलेज) स्थित डाकघर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब पोस्ट मास्टर संजय कुमार सिन्हा ने डाकघर के अंदर केरोसिन तेल छिडककर खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली.

इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी लिख कर छोडा है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. सुसाइड नोट में क्या लिखा है, यह पता नहीं चला है.

बताया जा रहा है कि विभाग में चल रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग से वे व्यथित थे. सूचना पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा.

कहा जा रहा है कि चैंबर में आग लगी देख जब तक लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक उन्होंने दम तोड दिया था.

मृतक सब पोस्टमास्टर मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर निवासी थे और मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में रहते थे. बताया जा रहा है कि विभागीय रवैये से परेशान होकर वे एक माह से छुट्टी पर थे.

पांच दिन पहले वे ड्यूटी पर लौटे थे. आज ही वे ड्यूटी पर आए थे. कुछ देर काम करने के बाद उन्होंने सुसाइड नोट लिखा. अपनी जेब से सभी कागजात निकाल कर बाहर रखा, फिर ऑफिस बंद कर शरीर पर केरोसिन तेल छिड़कने के बाद आग लगा ली.

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारइंडियाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला