लाइव न्यूज़ :

बिहार में पुलिस का अजब कारनामा, आरोपी पर 13 झूठे मामले लाद दिए, कोर्ट ने पूछा तो कहा- भविष्य में अपराध करने की आशंका थी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2023 15:00 IST

बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी पर 13 झूठे मामले लगा दिए। कोर्ट ने जब पूछा तो दरोगा ने कहा कि भविष्य में इन अपराधों को आरोपी द्वारा किए जाने की आशंका थी।

Open in App

पटना: बिहार में पुलिस से जुड़ा एक अनुठा मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने एक व्यक्ति पर 13 अतिरिक्त मामले लाद दिए क्योंकि उसे आशंका थी कि भविष्य में भी आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इसका खुलासा पटना के जिला अदालत में सुनवाई के दौरान हुआ। यह मामला सामने आने के बाद बहुत हद तक यह भी साफ हो गया कि पुलिस लोगों को किस तरह किसी को झूठे मामले में फंसाती है। 

दरअसल, चोरी के एक मामले में दारोगा ने आरोपित की केस डायरी में 13 अतिरिक्त मामले लाद दिए क्योंकि उसे आशंका थी कि वह भविष्य में वह इन मामलों में भी आरोपित पाया जा सकता है। अदालत द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने पर भी दारोगा ने यही जवाब दिया। दारोगा की इस कार्यशैली पर संबंधित कोर्ट दंग रह गया और पटना के एसएसपी को दारोगा पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

बताया जाता है कि पटना के शास्त्रीनगर में चोरी से संबंधित एक मामले में आरोपित राकेश रोशन छह जनवरी 2023 से जेल में बंद है। अदालत में जमानत के आवेदन पर सुनवाई के दौरान आरोपित ने अपने ऊपर छह मामले लंबित रहने की जानकारी दी। 

जब इस मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा संजीव कुमार रजक से केस डायरी की मांग की गई तो उन्होंने आरोपित के ऊपर 19 मामले लंबित रहने का उल्लेख केस डायरी में किया। कोर्ट द्वारा स्पष्टीकरण मांगने पर अनुसंधानकर्ता ने स्वीकार किया कि शेष 13 मामले में राकेश रोशन आरोपित नहीं है, लेकिन भविष्य में आरोपित बन सकता है।

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो