लाइव न्यूज़ :

बिहारः पुलिस मुख्यालय हर दिन जनता को बताएं, क्या काम हुआ, कानून-व्यवस्था बेहाल, सीएम नीतीश ने की छह घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2022 18:58 IST

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि विधि व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में सामाजिक सद्भाव कायम रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया।मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

पटनाः बिहार में अपराध की घटनाओं में हुई वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कानून-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में खास तौर पर कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय हर दिन बिहार की जनता को बतायें कि क्या काम हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में करीब छह घंटे तक चली बैठक में अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही ना हो इसे लेकर पुलिस को सख्त निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद रहे। 

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विधि व्यवस्था का संधारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर हाल में सामाजिक सद्भाव कायम रखा जाए। साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तरीकों से प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है। अपराध अनुसंधान के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर आपराधिक घटनाओं पर की गई कार्रवाई के संबंध में एडीजी मुख्यालय प्रतिदिन मीडिया को अवगत कराएं। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी ताकि सूबे के लोगों को पूरी बात की जानकारी हो।

उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान के कार्य में तेजी लाएं। साथ ही इसे ससमय पूर्ण करें, ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें और इसकी निगरानी रखें। जमीन संबंधी विवाद खत्म करने के लिए हर महीने में एक बार डीएम और एसपी, 15 दिनों में एसडीएम और एसडीपीओ तथा सप्ताह में 1 दिन अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष नियमित रूप से बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 फीसदी से अधिक हत्या भूमि विवाद के कारण होती है। लैंड सर्वे एंड सेटेलमेंट का काम भी तेजी से हो, ताकि भूमि विवाद को लेकर होने वाले अपराध में कमी आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय मानक के अनुसार प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की स्वीकृत पदों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर तेजी से काम करें। साथ ही स्पीडी ट्रायल में तेजी लाई जाए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...