लाइव न्यूज़ :

चार PLFI नक्सली अरेस्ट, 12 लाख नकद और 14 से अधिक मोबाइल बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2022 18:34 IST

गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है. झारखंड पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है.सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नियमित वाहन जांच के दौरान मिली. गिरफ्तार नक्सली झारखंड के रहनेवाले हैं.

पटनाः बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झारखंड के चार नक्सलियों को बक्सर में धर-दबोचा है. ये सभी दिल्‍ली से उत्तर प्रदेश के रास्‍ते झारखंड जा रहे थे. इनमें एक महिला भी शामिल है. बक्‍सर जिले की पुलिस ने यूपी की सीमा से बिहार में प्रवेश करते वक्‍त इन्‍हें गिरफ्तार किया है.

 

पुलिस को यह सफलता सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नियमित वाहन जांच के दौरान मिली. बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के इन होर्डकोर सदस्यों के पास से 12 लाख नकद और 14 से अधिक मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सली झारखंड के रहनेवाले हैं.

गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड में लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आलोक में झारखंड में सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनके गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है. एसपी ने बताया कि रात्रि तकरीबन 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस बीच एक गाड़ी चकमा देते हुए भागने लगी, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस की टीम ने उस का पीछा करना शुरू किया.

थोड़ी दूर जाकर पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया. जैसे ही कार रुकी तुरंत ही तलाशी शुरू की गई कार में रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी सुभाष पोद्दार के पुत्र निवेश कुमार, झारखंड के खूंटी जिला के खूंटी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासी अशोक पोद्दार के पुत्र शुभम पोद्दार, रांची जिले के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी बलिराम सिंह के पुत्र ध्रुव कुमार तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया की तलाशी लेने के क्रम में कार से नगद 12 लाख बरामद हुए.

उसके बाद पूछताछ में एक के बाद एक परत खुलती गई. एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह बात भी सामने आई है कि पकडे़ गए तीनों लोग अंतरराष्ट्रीय हथियारों की तस्करी भी करते हैं और कई देशों से उनके संपर्क भी हैं.

रांची पुलिस से संपर्क करने के बाद पता चला कि सभी के विरुद्ध इसी माह की 6 तारीख को झारखंड पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद से सभी फरार चल रहे थे. घटना की सूचना झारखंड पुलिस को दे दी गई है. एसपी ने बताया कि पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है. फिलहाल गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है. झारखंड पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडबिहारनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो