लाइव न्यूज़ :

पीएफआई द्वारा नए ढंग से जिहाद तंत्र चलाए जाने की बात आई सामने, बिहार पुलिस हुई अलर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 17:29 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पीएफआई से जुड़े संदिग्धों का नाम और उनके बैंक खातों की जानकारी बिहार सरकार से मांगे जाने के बाद जारी जांच के क्रम में पीएफआई के इस्लामिक ट्रासलेशन सेंटर (आईटीसी) के जिहाद तंत्र का खुलासा हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्दे पीएफआई के इस्लामिक ट्रासलेशन सेंटर (आईटीसी) के जिहाद तंत्र का खुलासा हुआ हैबिहार के स्पेशल ब्रांच के आईजी के आदेश के बाद हुइ जांच में यह जानकारी सामने आई हैस्पेशल ब्रांच के आईजी ने राज्य के सभी जिलों के एसपी और इंटेलिजेंस ब्यूरो को पत्र लिखकर आईटीसी पर नजर रखने को कहा

पटना: केन्द्र सरकार के द्वारा पूरे देश में पीएफआई को बैन कर दिये जाने के बाद अब नये ढंग से जिहाद तंत्र चलाये जाने की बात सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पीएफआई से जुड़े संदिग्धों का नाम और उनके बैंक खातों की जानकारी बिहार सरकार से मांगे जाने के बाद जारी जांच के क्रम में पीएफआई के इस्लामिक ट्रासलेशन सेंटर (आईटीसी) के जिहाद तंत्र का खुलासा हुआ है। 

बिहार के स्पेशल ब्रांच के आईजी के आदेश के बाद हुइ जांच में यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार स्पेशल ब्रांच के आईजी ने राज्य के सभी जिलों के एसपी और इंटेलिजेंस ब्यूरो को पत्र लिखकर आईटीसी पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

सूत्रों की मानें तो आईजी के आदेश के बाद पीएफआई के इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर के आतंकी लिंक की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक आईटीसी पीएफआई का ही एक संगठन है जो मुस्लिम युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग देता है। आईटीसी मुस्लिम युवकों को जिहाद के लिए तैयार करने लिए इससे जुड़ी जानकारियां और किताबें उपलब्ध कराता है। 

बिहार के मुस्लिम युवकों को आईटीसी की तरफ से जिहादी किताबें और टेक्सट माध्यम से स्क्रिप्ट्स भेजी जाती है। बिना वीपीएन के कोई भी व्यक्ति आईटीसी की वेबसाइट को नहीं खोल सकता है। इसके आलावा आईटीसी दूसरे माध्यमों से भी मुस्लिम युवकों को जिहाद की ट्रेनिंग दे रहा है। 

सूत्रों के अनुसार जांच में यह जानकारी सामने आई है कि बिहार समेत पूरे देश में पीएफआई की लिंक संगठन आईटीसी सक्रिये है। आईजी की तरफ से जारी आदेश के बाद बिहार का पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।

आईजी के निर्देशानुसार सभी जिलों के एसपी ने थानेदारों को आईटीसी की वेबसाइट पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पीएफआई के लिंक संगठन के खुलासे के बाद जल्द ही इससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 

टॅग्स :PFIबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला