लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस चौकस, पटना के होटलों में दबिश, छह अभियंता और दो डॉक्टरों समेत कुल 27 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2021 14:38 IST

पटना पुलिस लगातार बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर शराब पिलाने वाले और पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में इंजीनियर और डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है.

Open in App

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस अभियान चला रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े रुख के बाद पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है. 

राजधानी पटना के होटलों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. इस कड़ी में शनिवार देर शाम छह अभियंता और दो डॉक्टरों समेत कुल 27 लोगों को शराब पीने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर में एक महिला भी शामिल है.

पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि बंद कमरों और होटलों में शराब पीने वाले अब पुलिस की रडार पर हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जो अपने बंद ठिकाने पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं. खासतौर पर पटना के होटलों में, जहां शराब पीने के लिए इंतजाम पहले से रखा जा रहा है, उन पर अब नकेल कस दी गई है. 

पटना में कई जगहों पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी

पुलिस लगातार बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी कर शराब पिलाने वाले और पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को जहां शास्त्रीनगर के एक होटल से 14 लोगों को गिरफ्तार किया था तो वहीं अब पुलिस ने कंकड़बाग के एक होटल से शादी की शराब पार्टी करते 6 इंजीनियरों को गिरफ्तार किया गया है. 

डाकबंगला चौराहा स्थित होटल जिंजर में पुलिस ने दबिश डाली तो एक कमरे में दो डॉक्टर शराब की बोतल के साथ धरे गये. महिला डॉक्टर रांची के बरियातू की रहने वाली है और महाराष्ट्र के पुणे में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित है. जबकि डॉ. शैलेंद्र शेखर भागलपुर के कहलगांव के निवासी हैं और कंकडबाग में एक अस्पताल में कार्यरत हैं. 

महिला डॉक्टर कशिश ने बताया कि वह बीते शुक्रवार को ही पटना एम्स का इंटरव्यू देने पटना आई थी. शनिवार शाम को डॉ. शैलेंद्र होटल में उससे मिलने पहुंचे. महिला डॉक्टर ने बताया की शैलेंद्र एक बोतल लेकर पहुंचे था जबकि एक वह पुणे से लेकर आई थी. 

जांच में यह बात सामने आई है कि महिला और पुरुष डॉक्टर ने शराब नहीं पी है. एसएसपी ने बताया कि पिछले 48 घंटे में पटना जिले के अंदर डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शराब पीने के मामले में पकड़े गए हैं.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए