लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराबः वैशाली में पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2021 18:41 IST

बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का मामला है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देदलित बस्ती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मछली और शराब पार्टी हुई थी.इलाके में धड़ल्ले से देसी शराब का धंधा चल रहा है.पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चक सिंगार पंचायत के दलित बस्ती में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है.

 

अस्पताल में दो लोग भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले का खुलासा होने के बाद से ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार देर शाम दलित बस्ती स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मछली और शराब पार्टी हुई थी. जिसमें 10 लोग शामिल हुए थे.

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में इस इलाके में शराब का धंधा चल रहा है और शिकायत करने पर धमकियां दी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दिन भर में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि आज सुबह एनएमसीएच, पटना में इलाजरत दो लोगों की मौत हुई है. वहीं दो अन्य लोग एनएमसीएच में इलाजरत हैं. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में धड़ल्ले से देसी शराब का धंधा चल रहा है और शिकायत करने पर भी करवाई नहीं होती है, जिसका नतीजा है कि 7 लोग जहरीली शराब से बीमार पड़े जिसमें से एक-एक कर 5 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. मामले का खुलासा होने के बाद से ही गांव में एसडीपीओ राघव दयाल खुद कैंप कर रहे हैं और तनावपूर्ण स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर