लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराबः गया और औरंगाबाद में 10 लोगों की मौत, कई की हालत खराब, एसपी ने कहा-जांच जारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2022 19:48 IST

मृतकों में मुफस्सिल थाना के सुन्दरगंज निवासी अनिल शर्मा (26 वर्ष), शिव साव (52 वर्ष), दिलकेश्वर महतो (50 वर्ष) सलैया निवासी शिक्षक संतोष कुमार साव (30 वर्ष), भोला विश्वकर्मा और मनोज यादव शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.एसपी कान्तेश मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है.शवों को परिजनों ने जला दिया है.

पटनाः बिहार में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद राज्य के किसी ना किसी जिले में जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सुर्खियों में रहती है. ऐसा ही मामला राज्य में गया और औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. औरंगाबाद जिले के मदनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 लोगों की मौत हो गई इलाके के लोग दबी जुबान ने बता रहे हैं कि सभी ने सोमवार को शराब पी थी. बारी-बारी से तीन लोगों ने सोमवार को ही दम तोड़ दिया. जबकि तीन अन्य लोगों की मौत आज हो गई.

अभी कई की स्थिती नाजूक बताई जा रही है. वहीं दूसरी ओर परिजनों ने सभी के शवों को पुलिस को सूचना दिए बगैर जला दिया. मृतकों में मुफस्सिल थाना के सुन्दरगंज निवासी अनिल शर्मा (26 वर्ष), शिव साव (52 वर्ष), दिलकेश्वर महतो (50 वर्ष) सलैया निवासी शिक्षक संतोष कुमार साव (30 वर्ष), भोला विश्वकर्मा और मनोज यादव शामिल हैं.

वहीं, मदनपुर में दो दिन पहले भी तीन लोगों की मौत हो गई थी. परिजनों ने शराब पीने की बात कही थी. एक का शव भी जला दिया गया था. दो का पोस्टमार्टम हुआ है, जिसका रिपोर्ट अभी नहीं आया है. उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी कान्तेश मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है. शवों को परिजनों ने जला दिया है.

इस दौरान एसपी ने जहरीली शराब से मौत के बाद उपलब्धियां गिनाने लगे. उन्होंने बताया कि एंटी वाईन कैम्पेन के तहत मई माह में अबतक 112 गिरफ्तारियां हुई है. जबकि 8 हजार लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है. पुलिस कप्तान ने कहा कि अवैध शराब के नेक्सस पर पुलिस के खुफिया तंत्र की पैनी नजर है.

खासकर झारखंड की सीमा से सटे इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इन इलाकों से शराब की अवैध आवक के चेन को पुलिस तोड़ने में लगी है. इतनी कार्रवाई के बावजूद भी जहरीली शराब से मौतें कैसे हो रही हैं, इसका वह जवाब नहीं दे सके. इस बीच गया जिले के आमस प्रखंड के पथरा गांव में भी जहरीली शराब पीने से संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है.

जबकि 6 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं. इनमें कई की हालत खराब बताई जाती है, जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. शराब पीने से मौत होने वाले 30 वर्षीय अमर पासवान, 45 वर्षीय अर्जुन पासवान दोनों रिश्ता में चाचा भतीजा बताए जा रहे है. वहीं जिनकी तबीयत बिगड़ी है, उसमें अजय पासवान, बसंत यादव, लालदेव यादव, सुमन पासवान, हरेंद्र पासवान, कैलाश यादव, संजय यादव शामिल हैं. बताया जाता है कि सोमवार की रात में सभी लोग शराब का सेवन किया था, जिसके बाद रात में अचानक तबीयत खराब होने लगी.

तबीयत बिगड़ने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोगों का इलाज चल रहा था, जिनमें से कुछ लोगों को हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली