लाइव न्यूज़ :

बिहारः पीएफआई पर शिकंजा, एनआईए ने की छापेमारी, दरभंगा और मोतिहारी में दी दबिश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2023 16:28 IST

बिहार के दरभंगा में उर्दू बाजार में डेन्टिस्ट डॉ सारिक रजा और शंकरपुरा गांव में महबूब के घर पर छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारी के चकिया में पीएफआई के सदस्य सज्जाद के घर टीम पहुंची। एनआईए की टीम पीएफआई संगठन से जुड़े सदस्यों को पिछले महीने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद एनआईए उससे जुड़े लोगों की तलाश में कई बार मोतिहारी आ चुकी है।

पटनाः प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिहार में पीएफआई के खिलाफ छापेमारी से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा में उर्दू बाजार में डेन्टिस्ट डॉ सारिक रजा और शंकरपुरा गांव में महबूब के घर पर छापेमारी की गई।

 

वहीं, मोतिहारी के चकिया में पीएफआई के सदस्य सज्जाद के घर टीम पहुंची। टीम यहां से सज्जाद का आईडी कार्ड लेकर गई है। इसके पहले एनआईए की टीम पीएफआई संगठन से जुड़े सदस्यों को पिछले महीने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। वहीं पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद एनआईए उससे जुड़े लोगों की तलाश में कई बार मोतिहारी आ चुकी है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम सोमवार रात मोतिहारी पहुंची। एसपी से मुलाकात के बाद सुबह 7 बजे चकिया और मेहसी थाना की पुलिस के साथ कुअवां गांव पहुंची। जहां सज्जाद अंसारी के घर का दरवाजा खुलवाया। फिर एनआईए और पुलिस की टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू कर दी।

हालांकि सज्जाद पिछले 14 माह से दुबई में काम कर रहा है। एनआईए की एक टीम दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित उर्दू बाजार स्थित दंत चिकित्सक डा. तारिक रजा के घर को खंगालने में जुटी है। हालांकि एनआईए की टीम के खबर मिलते ही मों महबूब मौके से गायब हो गया। टीम घर पर मो. महबूब की मां और दोनों भाई से पूछताछ की है।

बताया जा रहा कि 40 वर्षीय मो. महबूब स्थानीय स्तर का नेता है। विधानसभा के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। उसने अभी तक शादी भी नहीं की है। बताया जाता है कि महबूब आलम के फोन को टीम ने जब्त किया है। बता दें कि फुलवारीशरीफ मामले में दरभंगा के तीन आरोपितों में दो अब भी फरार चल रहे हैं। इसमें सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी पीएफआइ के प्रदेश महासचिव सनाउल्लाह उर्फ आकीब और मुस्तकीम शामिल है। वहीं, नूरुद्धीन जंगी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPFIबिहारएनआईएपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए