लाइव न्यूज़ :

दो हाइवा की टक्कर, जिंदा जले खलासी और ड्राइवर, घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में बढ़ोतरी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2022 15:02 IST

बिहारः राजधानी पटना में बुधवार को सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। गाड़ी के नंबर से मालिक को भी खोजा जा रहा है।मारे गए लोगों को ट्रक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पटनाः बिहार में कोहरे की कहर के बीच लोग असमय कालकलवित होने लगे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना से सटे धनरूआ में बुधवार की सुबह घने धुंध के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत जल जाने के कारण हो गया। दरअसल, सुबह घने कोहरे के कारण दो हाइवा की आपस में टक्कर हो गई।

जोरदार टक्कर के बाद एक हाइवा में आग गई, जिसमें सवार चालक व खलासी जिंदा जल गए। हाइवा में आग की लपटें काफी दूर से देखी जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। गाड़ी के नंबर से मालिक को भी खोजा जा रहा है। मारे गए लोगों को ट्रक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों हाइवा में टक्कर काफी जोरदार थी। लोगों ने इसकी आवाज सुनी तो घरों से निकल वहां जमा हो गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने ट्रक में लगे आग को बुझाने की कोशिश कर दी थी। फिर भी चालक और खलासी को बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना समेत प्रदेश के वातावरण में नमी अधिक होने के साथ पछुआ की गति कम होने से कोहरे की सघनता में वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में बुधवार को सुबह के समय छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

घने कोहरे के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। शाम ढलते ही घने कोहरे की चादर के चलते कुछ भी देखना मुश्किल हो जाता है। रात से लेकर सुबह में आधा दिन ढलने तक कोहरे की धुंध में कुछ भी ठीक से नजर नहीं आता। इससे सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर वाहनों की भिड़ंत के लगभग हर रोज ही खतरनाक हादसे हो रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटनाकोहरामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?