लाइव न्यूज़ :

बिहार की 'खूनी होली': प्रशासन की खुली पोल, चार मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पत्रकार को चाकू से गोदा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 3, 2018 02:02 IST

बिहार में राजधानी पटना से लेकर बक्सर, लखीसराय , समस्तीपुर और किशनगंज में हत्याएं हुई हैं।

Open in App

बिहार में होली के दिन पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के पोल खुल गए। बिहार में राजधानी पटना से लेकर बक्सर, लखीसराय , समस्तीपुर और किशनगंज में हत्याएं हुई हैं। एक ही दिन बिहार में चार लोगों को सेरआम हत्या की गई और दो लोग गंभीर हालत में हैं। होली की सुबह राजधानी पटना में आलमगंज इलाके में एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक आपाकाधिक चरित्र वाला था। हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। 

पहली घटना- ऐसे हुआ मर्डरपुलिस के मुताबिक  सैलून में आकाश कुमार नाम का युवक बाल कटवा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हत्या और अपराध के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन हुआ है। 

दूसरी घटना-  सिर काट कर हुई हत्या बक्सर के बगेन थाना क्षेत्र के होली की सुबह मुर्गा के मांस को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद में शामिल एक युवक की सिर काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रंजीत चौधरी नाम का एक शख्स होली पर चिकन का दुकान खोला था। जब चिकन लेने कुछ युवक पहुंचे और दाम को लेकर बहस हुई। रंजीत जब भाव कम करने को तैयार नहीं हुआ तो चिकन लेने पहुंचे युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

तीसरी घटना- गोली मारकर हुई हत्या होली के दिन ही  बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया इलाके में दोस्‍तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 चौथी घटना- गले में फांस लगाकर मर्डर खबर है कि जिला लखीसराय में 25 साल के एक शख्स को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद किया है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

पांचवी घटना- अंधाधुंध की गई फायरिंगसमस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के रुपौली गांव में कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को गोलियों से भूनने की कोशिश की। लेकिन युवक बच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। 

छठी घटना- पत्रकार पर जानलेवा हमला होली की सुबह किशनगंज में एक पत्रकार मो. मोबिद हुसैन को चाकुओं से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दोपहर की है। जब पत्रकार बाजार गया हुआ था। घायल पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सांतवी घटना- शराबियों ने पुलिस पर किया हमलाराजधानी पटना में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो शख्स को रोका तो उन्होंने पटना पुलिस पर ही हमला कर दिया। घटना में पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर घायल हो गया। हालांकि दोनों शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े