लाइव न्यूज़ :

पटना पुलिस का छापा, आधी रात को लॉकडाउन भूल बार-बालाओं के साथ शराब पार्टी, तीन महिला डांसर के साथ 15 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2021 16:05 IST

बिहारः पटना के रिहाइशी इलाका नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार लोगों में एक डॉक्टर का बेटा भी शामिल है.पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. होटल में गुरुवार की देर रात शराब के साथ पार्टी चल रही थी.

पटनाः बिहार में लॉकडाउन व शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए राजधानी पटना के एक होटल में शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है.

पटना के रिहाइशी इलाका नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जहां शराब पार्टी करते 3 महिला डांसर के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार लोगों में एक डॉक्टर का बेटा भी शामिल है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल में गुरुवार की देर रात शराब के साथ पार्टी चल रही थी. इसमें डांस करने के लिए तीन बार बालाओं को बुलाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. यहां सभी लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे.

यहां पार्टी के दौरान के न सिर्फ मेहमानों को शराब परोसी गई बल्कि बार बालाओं का जलवा देख लोग मदहोश होते देखे गये. सभी अपनी सीमा को लांघ बार बालाओं के बाहों में झूमते पकडे गये. गिरफ्तार आरोपितों में तीन बार बालाएं और एक अन्य युवती शामिल है. पुलिस ने होटल से शराब की तीन बोतलें और एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है.

कहा जा रहा है कि शराब और शबाब का यह दौर चल ही रहा था कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी. देर रात हरकत में आई पटना पुलिस ने होटल पर छापा मारा. पार्टी में पहुंची पुलिस वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई. ग्रीन फारेस्ट होटल में भोजपुरी गाने पर बार बालाओं के डांस के बीच शराब और शबाब भी परोसी जा रही थी.

गुरुवार की रात करीब दो बजे होटल में जब पुलिस ने छापा मारा तो अचानक पुलिस को देख होटल में हडकंप मच गया. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूरी तरह बेपरवाह लोगों में से ज्‍यादातर ने मास्‍क नहीं लगाए थे. पुलिस को देखकर आयोजक व मेहमान इधर-उधर छिपने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने पार्टी में मौजूद सभी को दबोच लिया.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पार्टी का आयोजन हर्ष नाम के युवक ने किया था. वह खुद को पत्रकार बता रहा था. बाद में पुलिस ने सभी का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट कराया. जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पार्टी में मौजूद लोगों सहित होटल संचालक अविनाश झा और रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

छानबीन में पता चला कि आयोजक ने पार्टी के लिए होटल के तीन कमरे बुक किए हुए थे. बुद्धा कालोनी के थानेदार मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि पुलिस फिलहाल होटल मालिक से पूछताछ कर रही है. आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा