लाइव न्यूज़ :

पटनाः बीएमपी एक में महिला और पुरुष सिपाही ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस, दोनों के शव एक ही जगह मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2020 13:35 IST

मृतकों की पहचान क्रमश: अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के बीएमपी एक कैंपस की है. जिसके बाद मौके पर सभी आला अधिकारी पहुंचे हैं.बीएमपी के साथी जवानों ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद कैंपस में पहली घण्टी बजी तब जाकर साथियों को घटना की जानकारी मिली. दोनों के शव एक ही जगह मिले हैं, जहां एसएलआर रायफल भी गिरी हुई है. मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बीएमपी-1 के कैम्पस में एक महिला और एक पुरुष सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली. दोनों का शव एक साथ एक जगह मिला है. जहां यह घटना घटित हुई. एक साथ दो कांस्टेबल द्वारा खुद को गोली मारे जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों की पहचान क्रमश: अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के बीएमपी एक कैंपस की है. जिसके बाद मौके पर सभी आला अधिकारी पहुंचे हैं.

दोनों के शव एक ही जगह मिले हैं

बीएमपी के साथी जवानों ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद कैंपस में पहली घण्टी बजी तब जाकर साथियों को घटना की जानकारी मिली. दोनों के शव एक ही जगह मिले हैं, जहां एसएलआर रायफल भी गिरी हुई है. मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई है. वहीं एक साथ पुरुष और महिला कांस्टेबल के गोली मारने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों सिपाही ने एक दूसरे पर गोली क्यों चलाई? इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. 

बीएमपी एक के कमांडेंट विवेक कुमार ने बताया कि मृतक जवानों का नाम अमर और वर्षा है. उन्होंने बताया कि बीएमपी एक परिसर स्थित आर्मरी में दोनों ने सर्विस हथियार से स्वयं को गोली मार ली थी. पुरुष और महिला आरक्षी ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इस बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है. विवेक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

टॅग्स :पटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम