लाइव न्यूज़ :

बिहारः भ्रष्टाचार मामले एक आईएएस व दो आईपीएस पर शिकंजा, गया के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2022 18:28 IST

गया के पूर्व आइजी व आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा और पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार से जुडे़ भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देगया के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई.बडे़ पैमाने पर कीमती वृक्षों की अवैध कटाई और हथियारों के लाइसेंस देने में बडे़ पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप लगा था.अभिषेक कुमार बुडको के एमडी भी रह चुके हैं.

पटनाः बिहार में एक आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले में शिकंजा कस गया है. आईएएस अधिकारी व गया के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि गया के पूर्व आइजी व आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा और पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार से जुडे़ भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है. 

 

बताया जाता है कि त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर गया के जिलाधिकारी रहने के दौरान डीएम आवासीय परिसर में बडे़ पैमाने पर कीमती वृक्षों की अवैध कटाई और हथियारों के लाइसेंस देने में बडे़ पैमाने पर अनियमितता बरतने का आरोप लगा था. इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था.

साथ ही उन्हें गृह कैडर त्रिपुरा भेज दिया गया. अभिषेक कुमार बुडको के एमडी भी रह चुके हैं. उस दौरान भी उन पर अनियमितता के आरोप लगे थे. वहीं, गया का मामला प्रकाश में आने के बाद उनके खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

जबकि, तत्कालीन आइजी अमित लोढ़ा और एसएसपी आदित्य कुमार से जुड़े मामलों की जांच के लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है. दोनों के खिलाफ एक महीने में जांच कराने के अनुरोध किया गया है. जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ एसयूवी प्राथमिकी दर्ज करेगी. इस मामले में फतेहपुर थाना प्रभारी भी जांच के दायरे में हैं.

मगध रेंज के पूर्व आईजी अमित लोढ़ा और गया के एसएसपी रहे आदित्य कुमार पर भी कई गंभीर आरोप हैं. सूत्रों के मुताबक विभागीय कार्रवाई के साथ यदि मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा पाया जाता है तो इस संबंध में अलग से कार्रवाई की जाएगी. वहीं, दोनों अधिकारी गया से जुडे़ कई मामलों में आपस में भिड़ गए थे. तीनों अधिकारी एक ही समय में गया में कार्यरत थे. कुछ माह पहले राज्य सरकार ने रातों रात तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमारGayaपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए