लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश के सुशासन पर फिर लगा धब्बा, अपराधियों ने अधिकारी को किया अगवा, उसी की कार में घुमाते रहे घंटों, जानिए पूरा किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 19, 2023 11:16 IST

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की उस वक्त कलई खुल गई, जब अपराधियों ने बीते शनिवार की देर रात शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का अपहरण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की खुली कलई, अधिकारी का हुआ अपहरण अपराधी इतने दुस्साहसी थे कि वो अधिकारी को अगवा करने के बाद उसी की कार में घंटों घुमाते रहेलेकिन राहत की बात यह है कि अधिकरी अपहरणकर्ता के चंगुल से बचकर भागने में कामयाब रहे

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के दावे की उस वक्त कलई खुल गई, जब अपराधियों ने बीते शनिवार की देर रात शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं इसे अपराधियों का दुस्साहस ही कहेंगे कि उन्होंने अधिकारी को अगवा करने के बाद उसे दो घंटे तक कार में बैठाकर घुमाया लेकिन इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने अगवा करने के बाद अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी और उसके एटीएम कार्ड का पिन पूछा। लेकिन राहत की बात यह हुई कि उसी दौरान अपहरणकर्ता ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उनकी गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। उस वक्त अधिकारी ने मौका भांपा और भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के उस अधिकारी के अपहरण की यह घटना वैशाली जिले की है। अपहर्ताओं के चंगुल से भागे अधिकारी ने फौरन पुलिस को इत्तला दी और उसके बाद पुलिस ने उसे बचा लिया। अपहरण के इस खौफनाक वारदात को झेलने वाले अधिकारी का नाम उदय कुमार उज्जवल है और वो वर्तमान में वैशाली जिले में राज्य शिक्षा विभाग के कार्यक्रम समन्वयक के पद पर तैनात हैं। घटना के वक्त उदय रात में हाजीपुर से अपने पटना स्थित आवास पर जा रहे थे।

उदय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि वो कार द्वारा सोनपुर के पास हाजीपुर-छपरा राजमार्ग से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार छह लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने अधिकारी उदय के ड्राइवर की पिटाई की और उसे वाहन से बाहर फेंक दिया और मय कार अधिकारी को लेकर फरार हो गए।

एफआईआर में कहा गया है कि अपहरणकर्ताओं ने उदय को छोड़ने के लिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। अपहरण के दौरान अपराधी उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे और उससे उनके एटीएम कार्ड का पिन पूछा ताकि वे उनके खाते से पैसे निकाल सकें। लेकिन तभी एक समय अपहरणकर्ता गाड़ी चलाते हुए उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठे और उसके परिणामस्वरूप उनकी गाड़ी नाले में चली गई। इस कारण से अधिकारी को मौके मिला और वो सुरक्षित भागने में कामयाब रहे।

इस संबंध में सारण के पुलिस प्रमुख गौरव मंगला ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और अपहृत व्यक्ति को सकुशल बचा लिया और साथ ही उसका वाहन भी बरामद कर लिया। हम अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।"

वहीं वैशाली के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि अधिकारी उदय के ड्राइवर ने ही पुलिस को उनके अपहरण की सूचना दी थी। उन्होंने कहा, "वह यहां शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। हम ऑपरेशन में सोनपुर पुलिस के साथ शामिल हुए। एफआईआर में कहा गया है कि अपहरणकर्ताओं ने अधिकारी से कुछ पैसे ले लिए और भागने से पहले उनके एटीएम कार्ड का पिन मांग रहे थे।"

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeपटनावैशालीहाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा