लाइव न्यूज़ :

डिहरी एसडीओ दल पर बालू माफियाओं का हमला, एएसआई को नीचे फेंका, एसडीपीओ दयाल बाल-बाल बचे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2022 18:10 IST

बिहारः आरोपियों ने बालू लदे ट्रैक्टर से एएसआई को नीचे फेंक दिया। एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की गई। इसमें सदर एसडीपीओ राघव दयाल बाल-बाल बच गए। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नगर थाने में ज्ञात और अज्ञात बालू माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया।

पटनाः बिहार में नई सरकार में बालू माफियाओं का 'रुतबा' बढ़ा है। अब वे भागते नहीं बल्कि छापामार दल से दो-दो हाथ कर रहे हैं। बालू माफियाओं के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने लगे हैं। पहले रोहतास के डिहरी एसडीओ के दल पर बालू माफियाओं का हमला किया।

जिसमें कई जख्मी हो गये। यह मामला अभी गर्म ही था कि वैशाली जिले बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बालू लदे ट्रैक्टर से एएसआई को नीचे फेंक दिया। इस दौरान एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की गई। इसमें सदर एसडीपीओ राघव दयाल बाल-बाल बच गए। 

हालांकि, मौका रहते बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक बालू लदा ट्रैक्टर भी पुलिस ने जब्त किया है। वहीं चलती गाड़ी से फेंके गए पुलिसकर्मी के बयान पर नगर थाने में ज्ञात और अज्ञात बालू माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा निवासी जीतेंद्र राय और वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमापुर निवासी चंदन कुमार राय शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर चौक के पास अवैध बालू लदे कुछ ट्रैक्टर खडे़ हैं। जिन्हें बेचा जाना है।

सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में मौके पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही कई गाड़ी वाले मौके से फरार हो गए। दो बालू लदे ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक ट्रैक्टर पर नगर थाना के एएसआई प्रमोद सिंह बैठ गए और चालक को ट्रैक्टर नगर थाना लेकर चलने को कहा।

जिसके बाद ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगियों ने चलते ट्रैक्टर से एसआई प्रमोद सिंह को सड़क पर फेंक दिया। उसके बाद पुलिसकर्मी भाग रहे, उस ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया।

लेकिन वे किसी तरह दूसरी और पलटी मारकर बच गए। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर दूर नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 से पीछा कर पकड़ा। यह घटना कहीं न कहीं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हुई है। इससे पता चलता है कि बिहार में माफिया कितने बेखौफ हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट