लाइव न्यूज़ :

Bihar News: नाबालिग लड़की की आबरू की कीमत 1.11 लाख रुपये?, जब रुपया नहीं मिला तो पुलिस के पास पीड़िता की मां!, सहरसा जिले में पंचायत की कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2025 18:06 IST

Bihar News: बीते 4 जनवरी की शाम उसकी नाबालिग बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए 21 वर्षीय युवक ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती की।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने निर्देश पर मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। गाली-गलौज कर भगा दिया गया। रात एक बजे के करीब लड़की घर से निकल सकी।

पटनाः बिहार में सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की आबरू की कीमत लगाई है। दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हुई पंचायत ने उसकी आबरू की कीमत 1.11 लाख रुपये लगायी। इसके बाद भी जब रुपया नहीं मिला तो करीब एक महीने बाद पीड़िता ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को आवेदन दिया। एसपी ने निर्देश पर मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की मां ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि बीते 4 जनवरी की शाम उसकी नाबालिग बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए 21 वर्षीय युवक ने उसके साथ जोर जबर्दस्ती की।

जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां और परिजन जब लड़की को ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो सभी को गाली-गलौज कर भगा दिया गया। रात एक बजे के करीब लड़की घर से निकल सकी।

उसने परिजनों को दुष्कर्म होने की बात बताई। इसको लेकर अगले दिन गांव में पंचायती हुई। पंचायत द्वारा लड़की की शादी के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये देने की बात कही गई और मामले को रफा दफा कर दिया गया। घटना के एक महीना बीत जाने के बाद भी जब रुपया नहीं मिला तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष से रुपए की मांग की।

लेकिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। पीड़िता की मां ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में एससी एसटी थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम