लाइव न्यूज़ :

पिता की हैवानियत, अपने दो बच्चों को पटक-पटकर मार डाला, पत्नी से हुआ था विवाद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2023 14:43 IST

बिहार के गया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने नशे में अपने ही जुड़वा बच्चों को मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिवास शर्मा फरार हो गया।

Open in App

पटना: बिहार में ज्ञान और मोक्ष की नगरी गया से एक पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। इसमें नशे में डूबे पिता ने अपने जुड़वा बच्चे को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिवास शर्मा फरार हो गया। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5 की है।

मरने वाले दोनों बच्चे 4 महीने के थे। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी ऑटो चलता है और अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता है। 

बताया गया कि देवेश शर्मा बीती रात्रि को वह शराब के नशे में अपने घर में आया और अपनी पत्नी रानी देवी के साथ मारपीट की। पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद अपने दूधमुहे जुड़वा बच्चों को भी पटक-पटक कर हत्या कर दी। फरार आरोपी पति देवेश शर्मा की पत्नी रानी देवी ने बताया कि बीती रात को शराब के नशे में उसके पति आए थे।

इसके बाद हमसे विवाद करने लगे क्योंकि हम उनके छोटे भाई यानी अपने देवर को खाना देने के लिए चले गए थे। इसी को लेकर वे गुस्सा हो गए और हम पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद बच्चों को भी जमीन पर पटक दिया जिससे उनके दोनो बच्चों की मौत हो गई।

इस संबंध में मगध मेडिकल थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि देवेश शर्मा ने परिवारिक विवाद के कारण 4 माह के 2 बच्चों को जमीन पर पटक दिया। जिस कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस दोनों बच्चों को शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज से अस्पताल ले आई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

टॅग्स :बिहार समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना