लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर पनपने लगा है अपहरण उद्योग! फिरौती के लिए अपराधियों ने किया पिता-पुत्र को किडनैप

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2023 15:11 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में पिता-पुत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता-पुत्र बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस के निवासी हैं। शनिवार की शाम दोनों डेहरी में अपनी मोटर पार्टस की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान इनका अपहरण किया गया।

Open in App

पटना: बिहार में क्या एक बार फिर से अपहरण उद्योग पनपने लगा है? दरअसल राज्य में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी कडी में औरंगाबाद जिले में पिता-पुत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया गया कि जिले के बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड सोन नदी के गैमन पुल के पास से शनिवार शाम मो. अख्तर और इनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस के निवासी हैं। शनिवार की शाम दोनों डेहरी में अपनी मोटर पार्टस की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने फिरौती के लिए बाप-बेटे का अपहरण कर लिया। अपराधियों की तरफ से तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की बात कही जा रही है। 

ग्रामीणों का कहना है कि अपहृत मो. अख्तर के परिजनों से अपराधियों ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अगवा बाप-बेटे की बाइक को बरामद किया गया है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

ग्रामीणों ने बताया कि गेमन पुल से बाइक को बरामद किया गया है। औरंगाबाद एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम का कहना है कि डेहरी (रोहतास) थाना क्षेत्र में अपहरण किया गया है। प्राथमिकी डेहरी थाना में ही हुई है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए