लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद में एक सूर्य मंदिर परिसर की झोपड़ी पर नक्सलियों ने फेंका पेट्रोल बम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2019 17:24 IST

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोनारखाप गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. घटनास्थल से माओवादी के नाम से लिखा पर्चा मिला है, जिसमें कहा गया है कि संगठन का फैसला ना मानने पर फौजी कार्रवाई की जायेगी. प्रतिक्रिया वादी होशियार, मामले को तूल देने वाले पर कार्रवाई होगी.

Open in App

बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना के पिपराबगाही सांडी गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में उपद्रवियों ने शुक्रवार रात करीब एक बजे पेट्रोल बम से हमला कर दिया. इससे झोपड़ी में रखा माइक, तार, बर्तन, बिछावन, चार चौकी, हारमोनियम, नाल, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. घटना के सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग में युवक को घूमते हुए भी देखा गया है. 

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोनारखाप गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. घटनास्थल से माओवादी के नाम से लिखा पर्चा मिला है, जिसमें कहा गया है कि संगठन का फैसला ना मानने पर फौजी कार्रवाई की जायेगी. प्रतिक्रिया वादी होशियार, मामले को तूल देने वाले पर कार्रवाई होगी.

कुटुंबा पुलिस ने पर्चा जब्त कर लिया है. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ, एसएसबी, कुटुंबा पुलिस, सीओ अनिल कुमार इंस्पेक्टर आज अहले सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर मामले में माओवादी के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है. घटना को सोनारखाप के ग्रामीणों ने अंजाम दे रहे हैं. घटनास्थल पर अधिकारियों का आना-जाना जारी है. कुटुंबा पुलिस मंदिर पर कैंप कर रही है. इधर, पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम किसने दिया है, इसकी जांच की जा रही है. घटनास्थल पर अधिकारी कैंप कर रहे हैं.

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलामाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर