लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर की शर्मनाक घटना, डायन का आरोप लगाकर तीन महिलाओं के बाल काटे, खिलाया मल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2020 14:18 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई घटना के मामले में पुलिस ने अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ये कहती रही थी कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों का तालिबानी चेहरा, तीन महिलाओं और एक पुरुष के बाल काटकर गांव में घुमायाघटना का वीडियो वायरल होने के बाद मिली जानकारी, डायन कहकर महिलाओं को पीटा गया

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में हथौड़ी गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. इस गांव से जुड़ा एक एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें गांव के लोग तीन महिलाओं और एक पुरुष को तालिबानी अंदाज में सजा देते दिख रहे हैं. इसमें डायन होने के शक के आधार पर ग्रामीणों ने तीन महिलाओं को जमकर पीटा और उनका बाल काट कर पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने पंचायात कर ऐसे घटना को अंजाम दिया है. 

कथित पंचों ने तीन महिलाओं के बाल काट दिए. इसके बाद महिलाओं को गांव में घुमाया और मल तक खिलाया. यही नही, बचाने आए एक व्यक्ति को भी मारपीट कर मल खिलाया गया.

बताया जाता है कि वारदत का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया. घटना सोमवार की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कथित पंचों की धमकी से पीडितों ने गांव छोड़ दिया है. हथौड़ी के गांव की महिला व उसकी दो रिश्तेदार के साथ घटना हुई है. 

रिश्तेदार मीनापुर इलाके की बताई जा रही है. वहीं, एएनआई के अनुसार इस मामले में जितेंद्र कुमार, ADG पटना ने बताया है कि इस अमानवीय व्यवहार के मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है. उनके अनुसार 15 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ नामजद कांड दर्ज करके 9 व्यक्तियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है. ये 9 वो लोग थे जो इस कांड को करने में सक्रिय रूप से शामिल थे.

लॉकडाउन के बाद भी भारी भीड़ जुटी

इस मामले में सबसे खास पहलू है कि लॉकडाउन के बाद भी भारी भीड़ जुटी और इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के कुछ लोगों ने तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र सीखने का आरोप लगाकर पंचायत बुलाई गई थी. वहां कथित पंचों ने बाल काटने व गंदा खिलाने का फरमान सुनाया और फिर गांव वालों ने ऐसा ही किया. 

इस दौरान महिलाएं खुद को निर्दोष बताती रहीं और छोडने का गुहार लगाती रहीं. पर किसी ने नहीं सुनी और भीड़ में शामिल कुछ लोग उन्‍हें डायन कहकर पीटते रहे. इसके बाद महिलाओं के बाल काटकर गांव में घुमाया गया. 

बताया जा रहा है कि कथित पंचों ने पुलिस के पास जाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस के पास जाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद महिलाएं गांव छोडकर चली गईं.

इससे पहले वीडियो सामने आने के बाद हथौड़ी थानेदार जितेंद्र देव दीपक का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. पीड़ितों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत किसी स्तर पर नहीं की गई है. वीडियो की जांच करायी जा रही है. वीडियो सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई होगी. इस मामले को दबाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी.

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला