लाइव न्यूज़ :

बिहार में अलग-अलग जगहों पर पांच युवकों की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2019 15:13 IST

गया में दो युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है. वारदात शेरघाटी थाना के पंडोल गांव के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ लोगों ने खेत में फेंके हुए दो युवकों का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अलग-अलग जगहों पर पांच हत्या, गया सहित जमुई और नवादा की घटनागया के शेरघाटी थाना के पंडोल गांव के पास दो युवकों का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार सुबह पांच युवकों की हत्‍या कर फेंके गए शव मिलने से सनसनी फैल गई. हत्‍याएं भी ऐसी कि जानकर रूह कांप जाए. ये शव गया और नवादा जिलों में मिले हैं. पहला मामला जमुई के तीन युवकों का अपहरण कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

कौआकोल से अगवा जमुई जिले के तीनों युवकों की हत्या कर दी गई. उनकी क्षत विक्षत लाश आज थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव के पास पहाडी के ऊपर झाडी में मिली. इस घटना के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. वहीं गया के शेरघाटी में एक साथ दो युवकों का शव मिला है. चेरकी रोड किनारे दोनों युवकों की लाश फेंकी गई थी. आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों शव चालक और खलासी के हो सकते हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई की शाम कौआकोल थाना क्षेत्र के कदहर गांव के समीप नाटी नदी के पुल के पास से जमुई जिले के सिकन्दरा निवासी राजकुमार यादव उर्फ पल्लू, जितेन्द्र उर्फ रिंकू और विक्की रजक का अपहरण कर लिया गया था. वे तीनों बाइक से जा रहे थे. इस मामले में पुलिस के हाथ कई दिनों से खाली थे. पुलिस को कोई भी ठोस सुराग नहीं मिल सका था. 

शक की सुई शराब माफियाओं की तरफ घूम रही थी. कयास लगाया जा रहा था कि शराब के धंधे से जुडे माफिया आपसी विवाद को लेकर उन्हें अगवा कर सकते हैं. पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को कौआकोल, सिकंदरा व मोकामा से पूछताछ के लिए उठाया भी, लेकिन किसी से भी उनके अगवा होने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी.

इस बीच कौआकोल में तीनों की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि पहाडी के ऊपर झाडी से तीनों का शव बरामद कर लिया गया. तीनों की हत्या की गई है. इस मामले की जांच की जा रही है. 

गया में दो युवक की हत्या

वहीं, गया में दो युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है. वारदात शेरघाटी थाना के पंडोल गांव के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ लोगों ने खेत में फेंके हुए दो युवकों का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. दोनों युवकों की हत्या निर्मम तरीके से की गई है. बता दें कि यह क्षेत्र शेरघाटी और गुरुआ थाना क्षेत्र की सीमावर्ती इलाके में है. 

युवकों के शव की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले गुरुआ थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इसके बाद शेरघाटी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर उसकी पहचान करने में जुट गई है. 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दिया गया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. सबसे पहले प्राथमिकता उसकी दोनों युवक की पहचान की है. बकौल एसएसपी पहचान के बाद परिजनों से जानकारी ली जाएगी. इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है जिससे किसी तरह की इनपुट मिल सके. फिर पुलिस उस इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली