लाइव न्यूज़ :

सुहागरात को पीरिएड्स के बहाने पति के साथ नहीं बिताई रात, अगली सुबह जेवर-पैसे लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2018 19:05 IST

सुहागरात के लिए पंकज और संगीता के कमरे को फूलों से सजाया गया था। लेकिन शातिर दुल्हन का प्लान तो कुछ और ही था।

Open in App

पटना, 29 जुलाईःबिहार के भभुआ जिले से एक अजीबों-गरीब वाकया सामने आया है, जहां सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के जेवरात और कैश लेकर फरार हो गई। शादी के बाद संगीता ने कहा कि उसका मासिक धर्म चल रहा है, ऐसे में वह पति के साथ उसके कमरे में नहीं रह सकती। लेकिन इस घटना के दूसरे दिन जब घर के लोग सो कर उठे तो संगीता घर से गायब थी। यह घटना 22 जुलाई की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शीला देवी के 40 वर्षीय बेटे पंकज कुमार की शादी 25 साल की संगीता कुमारी से हुई। दोनों की शादी काफी धूमधाम से स्थानीय मंदिर में कराई गई। शादी के बाद संगीता अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात के लिए पंकज और संगीता के कमरे को फूलों से सजाया गया था। लेकिन शातिर दुल्हन का प्लान तो कुछ और ही था। संगीता ने कहा कि उसका मासिक धर्म चल रहा है, ऐसे में वह पति के साथ उसके कमरे में नहीं रह सकती।

संगीता की इस बात पर परिवार के लोगों ने उसे दूसरे कमरे में रहने के लिए भेज दिया। लेकिन इस घटना के दूसरे दिन जब पंकज और उसके परिवार वालों की नींद खुली तो नई दुल्हन घर से 1.5 लाख रूपये के जेवर और 20 हजार रूपये नकदी लेकर फरार हो चुकी थी। मामले के प्रकाश में आने के बाद पंकज के घर में हंगामा होने लगा और उन्होंने उस व्यक्ति को तलब किया जिसने इस पूरे शादी में मध्यस्थता की थी। दुल्हन के गायब होने की खबर रिश्तेदारों के बीच पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। 

वहीं, संगीता की शादी में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने पंकज के परिवार वालों को आश्वासन दिया कि वह फरार दुल्हन को दो से चार दिनों में खोजकर उनके पास वापस लेकर आएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो नाराज परिवार वालों ने दुल्हन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। परिवार वालों ने शादी में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है जो कि उनका रिश्तेदार है। 

फिलहाल, फरार दुल्हन का कोई अता-पता नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुल्हन का नाम संगीता कुमारी है और उसकी उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। भभुआ की रहने वाली संगीता देवी ने अपने 40 वर्षीय बेटे पंकज के साथ संगीता का विवाह कराया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली