लाइव न्यूज़ :

बिहार: सरकार का फरमान मानना एक शिक्षक परिवार को पड़ा भारी, शराब बेचने की सूचना देने पर शराब माफिया ने कर दी पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2022 16:39 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के धंधेबाज अपने गुर्गों के साथ आ धमके और शिक्षक, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की सूचना देने पर टीचर और उसकी मां की हुई पिटाईदोनों गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में कराया गया भर्ती

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करवाने के लिए सरकार कई प्रकार से प्रयास कर रही है। शराब को लेकर किसी तरह की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर रही है और शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई भी कर रही है। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराने को लेकर सरकार ने बीते दिनों शिक्षकों को भी इस अभियान में शामिल कराया था। इसी कड़ी में पटना सिटी के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कर्णपूरा के हरि टोला में एक शिक्षक को शराब माफिया की सूचना पुलिस को देना काफी भारी पड गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के धंधेबाज अपने गुर्गों के साथ आ धमके और शिक्षक, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी। गुंडों की पिटाई से शिक्षक और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। 

पुलिस ने पीड़ित शिक्षक और उनके परिवार का बयान दर्ज कराया है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि इलाके के ही अजय सिंह शराब बेचने का धंधा करता था। शराब बेचने का विरोध ओम सिंह किया करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच हुआ विवाद घर तक पहुंच गया। शराब कारोबारी के खिलाफ शिक्षक ओम सिंह ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद शराब के धंधेबाज संजय सिंह अपने गुर्गों को लेकर ओम सिंह के घर पर पहुंच गया और उसकी और उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की जमकर पिटाई कर दिया। 

अब पुलिस ने दावा किया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने शिक्षकों को इस तरह का टास्क दिए हैं। लेकिन शिक्षक संघ ने सरकार के इस फरमान का कड़ा विरोध किया था। 

इस बात की आशंका जताई गई थी कि अगर शिक्षक शराब की जानकारी पुलिस को देंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। शिक्षकों के विरोध के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी को यह कहना पड गया था कि यह अनिवार्य ड्यूटी में नहीं है। लेकिन पटना सिटी में घटी घटना के बाद शिक्षकों की आशंका सही साबित हुई है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए