लाइव न्यूज़ :

RJD नेता के घर भेजी जा रही थी शराब, लालू परिवार का है करीबी, शराब का बड़ा तस्कर निकला को-ऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन, अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2021 17:29 IST

रामायण चौधरी को पुलिस रेफरल अस्पताल ले गई, जहां उनका कोरोना जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देशराब तस्‍करी का बड़ा गिरोह चला रहे थे.शराब पीने और बेचने वाले लोगों की नींद उड़ गई है.मैरवा के धरनी छापर में एक ट्रक शराब जब्त की गई थी.

पटनाः बिहार के सीवान जिले में सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. वह राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) से भी जुड़ा हुआ है. राजद प्रमुख लालू यादव का करीबी है.

 

यह कार्रवाई मैरवा और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. गिरफ्तार के बाद रामायण चौधरी को पुलिस रेफरल अस्पताल ले गई, जहां उनका कोरोना जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि उनका शराब के धंधे से पुराना रिश्‍ता है. पुलिस का दावा है कि वह जिले में शराब तस्‍करी का बड़ा गिरोह चला रहे थे.

पुलिस की इस हाई प्रोफाइल कार्रवाई से जिले में शराब पीने और बेचने वाले लोगों की नींद उड़ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 27 सितंबर को मैरवा के धरनी छापर में एक ट्रक शराब जब्त की गई थी. इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने रामायण चौधरी का नाम लिया था. उसके बाद मैरवा और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम बनाई गयी थी. दोनो थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अध्यक्ष  के बरहन गांव स्थित आवास पर छापामारी कर आज सुबह में गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम