लाइव न्यूज़ :

घर में कपडे़ बदलते समय सिपाही ने महिला की अश्लील फोटो खींची, फोन कर कहा-थाना के बाहर आना अकेले...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2021 18:46 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने में तैनात पुलिस का कुछ अधिक ही विभत्स चेहरा सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्दे अश्लील तस्वीरें खींचने और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिसकर्मी बाइक चोरी के आरोप में घर में छापेमारी के लिए आया था.फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है.

पटनाः बिहार में खाकी वर्दी पर दाग लगने का सिलसिला जारी है. मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने में तैनात एक पुलिस का कुछ अधिक ही विभत्स चेहरा सामने आया है. जेल में बंद एक युवक की पत्नी की मदद करने की जगह पुलिस उसे ब्लैकमेल कर रही है.

 

एक सिपाही पर ही महिला की अश्लील तस्वीरें खींचने और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. महिला ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी बाइक चोरी के आरोप में घर में छापेमारी के लिए आया था. इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी खींच ली थी. अब उसी फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है.

सिपाही से परेशान महिला ने उसकी बातें रिकॉर्ड की और मीडिया को जारी कर दी. आरोपी सिपाही अहियापुर थाने में तैनात है. महिला ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है कि वे फोन कर शाम होने के बाद अकेले मिलने के लिए बुलाता है. तभी तुम्हारा फोटो डिलीट करूंगा. अगर तेज बनने की कोशिश की तो फोटो वायरल कर दूंगा. इस हरकत से वह मानसिक तनाव में है.

उसने थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत की, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया. सिपाही और महिला के बीच बातचीत का आडियो वायरल हुआ है. वरीय पुलिस अधिकारी को अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं है. अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़िता के अनुसार पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में उसके घर पर छापेमारी की थी.

पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी दौरान वह बच्चे को लेकर अस्पताल जाने के लिए कपडे़ बदलने लगी. सिपाही कपडे़ बदलते हुए उसकी तस्वीरें खींच लीं. उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने कहा कि सिपाही रविरंजन के बारे में अहियापुर थानेदार सुनील रजक से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की. 

आरोपी सिपाही पीड़िता के वॉट्सएप पर भी मैसेज करता था. उसने उसकी तस्वीर भी भेजी थी और कुछ अश्लील बातें लिखी थीं, लेकिन फिर इसे डिलीट कर लिया था. पीड़िता ने इसका स्क्रीन शॉट लिया, लेकिन तब तक वह चैट डिलीट कर चुका था. हालांकि, कुछ मैसेज अभी भी वॉट्सएप पर सुरक्षित हैं. सिपाही ने मोबाइल पर महिला से जो बात की है, उसमें कहा कि थाना के बाहर आना. अकेले ही आना.

चालाकी मत करना, वरना हमसे बुरा कोई नहीं होगा. जब महिला ने पूछा कि वहां आने से क्या होगा? इस पर आरोपित ने कहा कि आओगी तब बताएंगे. तुम्हें कुछ देना होगा, फोटो डिलीट करने के लिए. महिला ने कहा कि क्या देना होगा पैसे? उसने कहा कि आने के बाद बताएंगे. वहीं, अहियापुर थानेदार सुनील रजक का कहना है कि महिला के आरोप निराधार हैं. रविरंजन ने ही उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था. इसलिए उसे फंसा रही है.

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा