लाइव न्यूज़ :

कटिहार में सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों को केरोसिन डाल जिंदा जलाया, सभी सो रहे थे...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2021 13:35 IST

बिहार में कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा गांव में शख्स ने परिवार को जिंदा जला दिया। सभी की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देखौफनाक वारदात का खुलासा होते ही जहां गांव वाले सन्न हैं।पुलिस भी हैरत में है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

पटनाः बिहार में कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।

आज सुबह एक सनकी शख्स ने अपने पूरे परिवार को आग में झोंक कर जला दिया। इसमें उसकी पत्‍नी और दो बच्चियां जलकर खाक हो गईं। वारदात को अंजाम देने के पूर्व सनकी ने पत्‍नी के साथ रात में काफी नोकझोंक भी किया था। इस खौफनाक वारदात का खुलासा होते ही जहां गांव वाले सन्न हैं। वहीं पुलिस भी हैरत में है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद रात को जब बच्‍चों के साथ पत्‍नी सोई थी, तभी कमरे को बाहर से बंद कर केरोसिन छिड़क कर कमरे को आग के हवाले कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात से लाभा गांव के लोग हतप्रभ हैं।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद ताहिर (35 वर्ष) ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने किचन में पत्नी हिना खातून (30 वर्ष), बड़ी बेटी आयात खातून (6 वर्ष) और छोटी पुत्री सानिया खातून (4 वर्ष) को घर में बन्द कर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दिया। तीनों की तड़प- तड़प कर मौत हो गई।

आस पडोस के लोगों ने शख्स के बारे में बताया कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी. वह आए दिन किसी ना किसी वजह से घर में मारपीट करता था, इसके अलावा वह अपनी पत्नी को किसी से भी मिलने नहीं देता था, जब पड़ोसी घरवालों के बचाव में आते तो मोहम्मद ताहिर उनके साथ भी बदतमीजी कर उन्हें पारिवारिक मामलों से दूर रहने को कहता था।

बताया जाता है कि ताहिर फल बेचने का काम करता था। पत्‍नी पर पहले से ही शक के आधार पर बार-बार झगड़ा किया करता था। इस दौरान कई बार उसकी जान लेने की भी कोशिश भी कर चुका था। पत्‍नी उसके जुल्‍म को बर्दाश्‍त करते हुए जिंदगी जी रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रोशना ओपी के साथ-साथ प्राणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने गांव के इर्द-गिर्द ही छुपे आरोपित पति मो. ताहिर को दबोच लिया। बाद में एसडीपीओ अमरकांत झा भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ताहिर को फांसी की सजा देने की मांग की है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना काफी दर्दनाक है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली