लाइव न्यूज़ :

बिहार: वैशाली में 6 संदिग्ध मुस्लिम साधु का वेश धरकर मांग रहे थे भिक्षा, बजरंग दल ने पकड़ा, पुलिस कर रही है पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2022 16:46 IST

वैशाली जिले के हाजीपुर में 6 मुस्लिम युवक साधु का वेश धारण करके लोगों से भिक्षा मांग रहे थे। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। उनके आधार पहचान पत्र से पता चला है कि सभी यूपी के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे 6 युवा को पुलिस ने लिया हिरासत में चेकिंग के दौरान उनके पास से मिले अधार पत्र से पता चला कि सभी मुसलमान हैंयूपी के रहने वाले इन सभी संदिग्धों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है

पटना:बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो बसहा बैल (शिवजी की सवारी नंदी) के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे। पकड़े गये सभी संदिग्ध साधु के वेष में थे, लेकिन उनके पास से जो आधार कार्ड मिले हैं। उससे पता चाल कि वो सभी अल्पसंख्यक (मुस्लिम) हैं।

इतना ही नहीं, पकड़े गये सभी संदिग्ध उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता को इन सभी युवकों के व्यवहार से शक हुआ फिर उनके पीछे बजरंग दल ने जासूस लगाए गए, जिसके बाद पता चला कि भिक्षा मांग रहे युवक हिन्दू न होकर मुसलमान हैं। उसके बाद गंडक नदी के कदमाघाट पर उन्हें पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि सभी युवक साधु बनकर कई दिनों से हाजीपुर शहरी इलाके में भीख मांगते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गये सभी संदिग्धों को ले जाकर नगर थाने में रखा। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पहले ते सभी झूठ बोल रहे थे लेकिन दबिश देने पर सबने अपना असली नाम बता दिया।

नगर थानाध्यक्ष से पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि जहां-जहां मेला लगता है, वहां-वहां हम लोग जाते हैं और भिक्षा मांग कर रोजी रोटी की व्यवस्था करते हैं। हिन्दू बनकर और सावन में बसहा लेकर भीख मांगने के सवाल पर सभी खामोश हो गए। इनमें से दो संदिग्धों के आधार कार्ड मिले हैं। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि जो आधारकार्ड में पते दर्ज हैं, उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

पुलिस बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय करीम अहमद, 40 वर्षीय सैयद अली,  30 वर्षीय हसन, 32 वर्षीय महबूब, 35 वर्षीय हलीम अहमद, और 30 वर्षीय सुबराती के रूप में हुई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ये सभी भीख मांगने वाले नहीं लगते बल्कि इनका मकसद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

टॅग्स :हाजीपुरवैशालीबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए