लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में हंगामा कर रही हाईप्रोफाइल युवती गिरफ्तार, बड़े-बड़े नेताओं के साथ शारीरिक संबंध होने का लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2021 22:06 IST

एक हाईप्रोफाइल युवती को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवती ने बडे़-बडे़ नेताओं के साथ शारीरिक संबंध होने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहारशरीफ शहर के अंबेर चौराहे पर युवती शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रही थी।युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे रखा और फिर बडे़-बडे़ नेताओं के पास भेजने लगा।पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार युवती की प्रोफाइल की जांच की जा रही है। 

पटनाःबिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। बावजूद इसके कई जिलों से लगातार शराब की बिक्री की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां एक हाईप्रोफाइल युवती को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवती ने बडे़-बडे़ नेताओं के साथ शारीरिक संबंध होने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ शहर के अंबेर चौराहे पर शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवती हंगामा कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अस्‍पताल में जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर शनिवार को उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने परोसता है। पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

युवती का कहना है कि वह पटना की रहने वाली है और किसी युवक ने उसे झांसा देकर बिहारशरीफ में रखा और फिर उसे बडे़-बडे़ नेताओं के पास भेजने लगा। यही नहीं उसे शराब की भी लत लगा दी। वह खुद को बिहारशरीफ के चर्चित शख्स राकेश के साथ संबंध होने की बात कह रही है। इलाके में उसकी तूती बोलती है। एक समय ऐसा था कि जब वह राकेश के साथ थी तो कोई उसे नजर उठाकर भी नहीं देखता था, लेकिन आज उसे कोई भी लड़का शराब पिला देता है, उसे गुटखा खिला देता है। लड़की का कहना है कि वह मूल रूप से पटना की रहने वाली है।

युवती ने पत्रकारों के सामने कहा कि वह मूलतः पटना की रहने वाली है। पटना के शिवपुरी में किराना दुकानदार महिला के जरिए वह यहां के राकेश नाम के युवक के संपर्क में एक वर्ष पहले आई। वही उसे झांसा देकर बिहार शरीफ ले आया। यहां उसे रोज शराब पिलाई जाती है। गुटखा खिलाया जाता है। बडे-बडे नेताओं के सामने परोसा भी जाता है। युवती की इस स्वीकारोक्ति को सुन पुलिस वाले भी सन्न रह गए और उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल से जेल भेजा गया। 

उधर, नालंदा के सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि रात बिहार थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार युवती की प्रोफाइल की जांच कर रहे हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिरकार किन-किन लोगों के साथ इस लड़की का कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान की सच्चाई पता की जा रही है। इससे देह व्यापार का एंगल भी जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी यही लड़की श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो