लाइव न्यूज़ :

Bihar Heat: भीषण गर्मी से राहत मिले!, सीतामढ़ी और कैमूर में नदी में नहाने गए आधा दर्जन बच्चों की मौत, परिवार और गांव में मातम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2024 17:54 IST

Bihar Heat: सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर 3 बच्चों का शव बरामद किया है। वहीं, एक बच्चे की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय प्रशासन पहुंच कर घटना का जायजा लिया है। परिजनों की तरफ से घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दी गई।राजनंदनी गर्मी का छुट्टी होने के बाद अपने मामा के घर मसोई खुर्द आई थी।

Bihar Heat: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिये बिहार के दो जिलों में नदी में नहाने गए आधा दर्जन बच्चों की मौत हो गई। इसमें पहली घटना सीतामढ़ी जिले में घटी, जहां बागमती नदी में डूबने से चार बच्चों को मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की मौत कैमूर जिले में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुई। बताया जा रहा है कि सुप्पी थाना क्षेत्र के अख्ता गांव के समीप सतार घाट पर एक साथ चार बच्चे नहाने गए हुए थे। इसी दौरान गहरे पानी चले जाने से सभी बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर 3 बच्चों का शव बरामद किया है। वहीं, एक बच्चे की तलाश की जा रही है।

घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन पहुंच कर घटना का जायजा लिया है। जबकि दूसरी घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोइ खुर्द गांव में घटी तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों को सूचना मिलते ही तालाब पहुंच कर दोनों के शव को बाहर निकालते हुए परिजनों की तरफ से घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृतकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई खुर्द गांव के बालेश्वर प्रसाद की 8 वर्षीय पुत्री अनीता उर्फ प्रीति कुमारी। जबकि दूसरी लड़की बेलवा थाना क्षेत्र के मड़ई डाढ़ कला गांव के रमेश बिंद की 7 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी बताई गई है। राजनंदनी गर्मी का छुट्टी होने के बाद अपने मामा के घर मसोई खुर्द आई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली