लाइव न्यूज़ :

अवैध बालू खनन के आरोप में पुलिस ने तेरह साल की बच्ची समेत छह महिलाओं और चार पुरुषों को पीठ पीछे हाथ और पांव बांधकर घंटों जमीन पर बिठाया, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2022 16:09 IST

ग्रामीणों ने बताया कि बालू उठाव पर रोक लगाने पर बालू माफिया पूण शर्मा तथा और उसके आदमियों  के द्वारा जमकर मारपीट किया गया तथा घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर सारे सामान को क्षति पहुचाया है.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने सरकार से मांग सुरक्षा की मांग की है.  आढ़तपुर गांव के ग्रामीणों ने रोडेबाजी की, जिसमें नौ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए. मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कुल दस लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

गयाः बिहार के गया जिले में पुलिस का तालिबानी कार्रवाई का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने यह बर्बरता महिलाओं और बच्चियों पर निकाली है. यहां तेरह साल की बच्ची समेत छह महिलाओं और चार पुरुषों को पुलिस ने पीठ पीछे हाथ और पांव बांधकर घंटों जमीन पर बिठाये रखा.

फिर जानवरों की तरह पुलिस वैन में लादकर कोर्ट तक लाया गया. महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार तब हुआ, जब जिले की कमान एक महिला एसएसपी हरजोत कौर के हाथ में है. घटना बेलागंज थाना इलाके के आढ़तपुर गांव का बताया जा रहा है. जहां अवैध बालू खनन के आरोप में पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं, सभी गिरफ्तार लोगों पर अवैध बालू खनन के कारोबार में लगे बालू माफिया को मदद पहुंचाने का आरोप है. छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों की जमकर पिटाई भी की गई है.

पुलिस ने जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें छह महिलाओं पूजा कुमारी 20 वर्ष, गीता देवी 38 वर्ष, रेणु देवी, 42 वर्ष, मुन्नी देवी 32 वर्ष, रंजू देवी 32 वर्ष, 13 वर्षीया किशोरी शामिल हैं. इन्हें गिरफ्तार करने के बाद अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया.

सभी पीठ के पीछे कर दोनों हाथ और पांव बांध दिए गए. जमीन पर घंटों बिठाकर पुलिस चारों ओर से घेरे रखी. चार गिरफ्तार पुरुषों के साथ भी यही सलूक किया गया. वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बालू उठाव पर रोक लगाने पर बालू माफिया पूण शर्मा तथा और उसके आदमियों  के द्वारा जमकर मारपीट किया गया तथा घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर सारे सामान को क्षति पहुचाया है तथा महिला बच्चों को भी उनलोगों ने छोड़ा बेहरमी से मारपीट कर काफी नुकसान पहुचाया है. ग्रामीणों ने सरकार से मांग सुरक्षा की मांग की है.  

प्रभारी विधि व्यवस्था डीएसपी पीएन शाहू ने बताया कि मोरहर नदी में बंदोबस्त बालू घाट के सीमांकन करने गए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों आढ़तपुर गांव के ग्रामीणों ने रोडेबाजी की, जिसमें नौ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए. इस संबंध में पूछे जाने पर मेन के थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कोई भी महिला नाबालिग नहीं है. जबकि एक किशोरी के आधार कार्ड में उसकी जन्म तिथि 12 जुलाई 2008 है. थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन निरीक्षक की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कुल दस लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

खनन विभाग ने अधिकारियों को अवैध उत्खनन के विरुद्ध माफिया और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जानकारी विभागीय स्तर पर मुख्यालय को देने का निर्देश दिया था. विभाग ने इसके लिए विभागीय स्तर पर अफसरों को निर्देशित किया था. दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग के अनुरोध पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने अवैध बालू कारोबारियों की एक सूची सौंपी थी.

सूची को बेहद गोपनीय तरीके से विभाग के अधिकारियों को दिया गया था. खनन विभाग ने सभी अधिकारियों और जिला खनन पदाधिकारियों को अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. बताते चलें कि बिहार में अवैध बालू का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है. 

इस वायरल वीडियो पर राजनीति भी शुरू हो गई है. लालू यादव के बडे़ बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि ये बर्बरता बिहार की सुशासन की पुलिस करती है. कोई माफ नहीं करेगा उन्होंने आगे लिखा है कि वक्त आने दो, सब जुल्म का हिसाब होगा.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए