लाइव न्यूज़ :

गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में छापेमारी, 2.57 करोड़ से मूल्य का सोना बरामद, 3 लोग अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2022 17:02 IST

बिहारः गाड़ी संख्या 12379 अप सियालदह-अमृतसर-जालियांवाला बाघ एक्सप्रेस तथा सियालदह-नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 4.5 किलोग्राम विदेशी निर्मित गोल्ड बार बरामद किया गया है।अनुमानित कीमत कुल 2 करोड़ 57 लाख है।आरपीएफ का कहना है कि फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पटनाः बिहार में गया रेलवे स्टेशन पर डीआरआई तथा आरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से की गई चेकिंग के दौरान 2.5 करोड़ से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया है। इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई है। जिसपर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह सोना गाड़ी संख्या 12379 अप सियालदह-अमृतसर-जालियांवाला बाघ एक्सप्रेस तथा सियालदह-नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से बरामद किए गए हैं। गया आरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 12379 सियालदह अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस तथा सियालदह नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में से कुल 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से कुल 4.5 किलोग्राम विदेशी निर्मित गोल्ड बार बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत कुल 2 करोड़ 57 लाख है। आरपीएफ का कहना है कि फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस लिहाज से उन तस्करों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

पकड़े गए सभी आरोपियों और बरामद किए सोना को अग्रिम कार्रवाई के लिए डीआरआई, पटना की टीम अपने साथ ले गई है। ट्रेन चेकिंग अभियान को सफल बनाने में आरपीएफ की टीम का काफी योगदान रहा। डीआरआई टीम पटना के द्वारा आरपीएफ गया को अति महत्वपूर्ण सहयोग में तत्परता के लिए धन्यवाद दिया गया है।

बता दें कि इस साल इससे पूर्व भी गया जंक्शन से बड़ी मात्रा में करोड़ों रुपए के गोल्ड बार बरामद किए गए हैं। साल 2022 में 16 किलोग्राम से अधिक की गोल्ड की बरामदगी हो चुकी है। इस साल कुल 13 व्यक्तियों को कुल वजन 16.125 किलोग्राम कुल अनुमानित मूल्य 8,86,87,500/- रुपए के विदेशी गोल्ड बार/ सोने की ज्वेलरी के साथ पकड़ा गया है। इन तस्करों के खिलाफ विदेशी गोल्ड बार/ सोने की ज्वेलरी के तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर आरपीएफ की ओर से कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारGayaRailway PolicePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए