लाइव न्यूज़ :

बिहार: नाबालिग दलित लड़की के साथ चार दरिंदों ने रेप, वीडियो बना किया वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2020 22:04 IST

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके में नौवीं क्लास की एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात की खबर से सनसनी फैल गई है. इसमें 4 दरिन्दों ने उसके साथ गैंगरेप किया है और उसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक के बाद एक गैंगरेप की घटना सामने आ रही है. पीड़ित लड़की ने 4 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पटना: बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में एक के बाद एक गैंगरेप की घटना सामने आ रही है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और सीवान के बाद अब भोजपुर जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसने दिल दहला दिया है. भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके में नौवीं क्लास की एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात की खबर से सनसनी फैल गई है. इसमें 4 दरिन्दों ने उसके साथ गैंगरेप किया है और उसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

इस घटना के संबंध में थाने में पीड़ित लड़की ने 4 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. भोजपुर पुलिस की टीम उन दरिदों की तलाश में जुटी हुई है. खबर के मुताबिक अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का वीडियो आरा में तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़िता ने इस मामले में एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो गजराजगंज ओपी के एक गांव की रहने वाली है. एससी एसटी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक छात्रा अपनी मौसी के यहां किताब लाने गई थी. मौसी के घर से किताब लेकर लौटने के दौरान जगदीशपुर थाना इलाके के कौंरा पावरग्रिड के पास 4 लड़कों ने उसे पकड़ लिया. फिर जबर्दस्ती छात्रा को पास की एक झाड़ी में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की इस घिनौनी घटना ने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में चारों बलात्कारियों का चेहरा भी कैद होने की बात कही जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर किसी से इसके बारे में बताएगी तो वीडियो को वायरल कर देंगे. आखिरकार उन्होंने ऐसा कर दिया. जब वायरल वीडियो पीडिता के घरवालों तक पहुंचा तो उन्होंने फौरन आरा एससी-एसटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. प्राथमिकी के मुताबिक कौंरा गांव के दो युवकों सुनील और मिंटू समेत दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. इन सभी के ऊपर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है. दलित पीडिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. भोजपुर पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है. वायरल वीडियो और एफआईआर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. पीडिता की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. वायरल विडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है. घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिया है. घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है. सभी आरोपी कौंरा गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं. जो लोग अज्ञात हैं, उनकी पहचान की जा रही है. उनको भी आइडेंटिफाई कर जल्द अरेस्ट किया जायेगा. जगदीशपुर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज