लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद आनंद मोहन की 15 दिनों की पैरोल आज खत्म, फिर से जेल भेजे गए, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2023 15:24 IST

आनन्द मोहन ने कहा कि बहुत जल्द बेटे चेतन आनंद की शादी होने जी रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुले मंच से रिहाई पर बात रख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए फिर से जुट जायेंगे।आनंद मोहन की 15 दिनों की पैरोल आज खत्म हो गई शाम में वापस जेल चले गए। बेटी सुरभि आनंद की शादी के लिए पूर्व सांसद को 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। 

पटनाः बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन जल्द ही जेल से मुक्ति मिलने की उम्मीद में आज फिर से जेल चले गए। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उम्मीद है कि वह पहल कर जल्द ही जेल से रिहा कराने की दिशा में कदम उठायेंगे। जेल से रिहा होने के बाद वह समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए फिर से जुट जायेंगे।

आनंद मोहन की 15 दिनों की पैरोल आज खत्म हो गई शाम में वापस जेल चले गए। बेटी सुरभि आनंद की शादी के लिए पूर्व सांसद को 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। रिहाई में हो रही देर पर आनंद मोहन ने कहा कि एक कैदी होने के नाते इस बात की उन्हे जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही रिहाई मिल जाएगी।

आनन्द मोहन ने कहा कि बहुत जल्द बेटे चेतन आनंद की शादी होने जी रही है। उसमें फिर सभी लोगों से फिर मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुले मंच से रिहाई पर बात रख चुके हैं। ऐसे में सरकार और मुख्यमंत्री को मेरी रिहाई के लिए पहल करनी चाहिए। शादी समारोह में उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी देर तक बातचीत हुई थी।

वहीं जेल से रिहा होने के बाद राजनीति के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि वे समाजवादी आन्दोलन की उपज हैं। इसलिए जेल से बाहर निकलने के बाद वे एक बार फिर से समाजवादी विचारधारा को आगे बढायेंगे और 15 साल का जो ठहराव आया था, उसे पाटने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन पूर्व डीएम की हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहें हैं। 15 साल की सजा पुरी करने के बाद उनके समर्थक लगातार उनकी स्थायी रिहाई की मांग कर रहें हैं। राजद के नीतीश सरकार में शामिल होने के बाद इस मांग के पूरा होने की उम्मीद बढ़ने लगी है।

पिछले दिनो एक कार्यक्रम में समर्थकों की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वे लोग इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही आपको खुशखबरी मिलेगी। सुरभि आनंद की शादी में सभी सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा। आने वाले 24 अप्रैल को उनके विधायक बेटे चेतन आनंद की सगाई और 3 मई को शादी है। इस दौरान वे 15 दिनों के पैरोल पर फिर जेल से बाहर आ सकेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए