लाइव न्यूज़ :

परिवार के पांच सदस्यों की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले सबने पहने नए कपड़े, खाया अच्छा खाना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2021 14:09 IST

बिहार के सुपौल में पति-पत्नी और 3 बच्चों के एक घर में मिले शव से सनसनी मची है। बताया जा रहा है कि सभी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक परेशानियों की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्याआर्थिक तंगी की बात आ रही है सामने, पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच, फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचेये बात भी सामने आई है कि मृतक का परिवार सामाजिक तौर पर दूसरे रिश्तेदारों और ग्रामीणों से संपर्क नहीं रखता था

पटना:बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत गद्दी गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां परिवार के 5 सदस्यों ने एक साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

मृतकों में पति- पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं. घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है. रविवार सुबह सुपौल में मिश्रीलाल साह सहित उनके परिवार के पांच सदस्य फांसी के फंदे से झूलते मिले. सबसे बडी बात तो यह रही कि मौत को गले लगाने से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने अच्छा खाना खाया था और नए कपड़े पहने थे.

सुपौल आत्महत्या मामला: आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी!

वहीं, गांव के लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार के सामने आत्महत्या की नौबत आ गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है. 

मृतकों में गृह स्‍वामी मिश्रीलाल साह (52 वर्ष), उनकी पत्‍नी पत्नी रेणु देवी (44), बडी बेटी रोशन कुमारी (15), बेटा ललन कुमार (14) और छोटी बेटी फूल कुमारी (8 वर्ष) शामिल हैं. 

घटना को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि मृतक मिश्रीलाल साह आर्थिक तंगी से जुझ रहा था. पति- पत्नी के अलावा तीन पुत्री एवं एक पुत्र का भरण पोषन करने के लिए उन्होंने पहले रिक्शा चलाना शुरु किया. 

रिक्शा चलाने के बाद उनका स्वास्थ्य साथ नही दिया और फिर उन्होने अपने परिवार के जीविका के लिये चिमनी के ईट भठ्ठे से जले हुए कोयले को बेचने का काम शुरु किया. 

लोगों ने कहा कि इधर कुछ वर्षो से ईट भठ्ठे मे नए तकनीक से ईट पकाई में कोयला का डस्ट यूज होने लगा, जिसकी वजह से उसका यह काम भी छूट गया. मिश्रीलाल ने फिर कर्ज लेकर आटा चक्की का काम शुरु किया, जिसमें भी उसे कामयाबी नहीं मिली.

तंग आकर उसने अपने हिस्से की जमीन बेच दी. इसके बाद जीने के लिये कोई संसाधन नहीं बचा जिससे तंग आकर उन्होंने परिवार सहित अपना जीवन समाप्त कर लिया. 

यह घटना कुछ हद तक दिल्ली के बुराड़ी कांड से मेल खाती दिख रही है, जहां एक साथ 11 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी.

सुपौल आत्महत्या मामला: बड़ी बेटी ने भागकर कर ली थी शादी

पड़ोसियों ने बताया कि घर पिछले कुछ दिनों से बंद था. आर्थिक स्थिति के चलते उनकी बड़ी बेटी ने कुछ दिन पहले ईट भठ्ठा पर काम करने आये यूपी के मजदूर से विवाह रचा लिया था और उसी के साथ चली गई. इससे भी उनकी समाज में खूब फजीहत हुई थी. 

लोगों ने कहा कि आर्थिक तंगी के साथ-साथ लोक लज्जा के चलते यह परिवार समाज और अपने रिश्तेदारों से भी अलग-थलग रहने लगा. हालांकि घटना के कारण का सही पता लगाने के लिए पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद भी ले रही है. 

पुलिस का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढेगी तभी सही कारण का पता चल सकेगा. सुपौल के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि मिश्रीलाल साह के पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक रूप से शाह का परिवार अपने भाइयों एवं समस्त ग्रामीणों से संपर्क नहीं रखता था. 

साह का परिवार आर्थिक रूप से भी संपन्न नहीं था. कुछ दिन पहले ही मिश्रीलाल साह की एक बेटी ने भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद परिवार अंतर्मुखी हो गया था. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली