लाइव न्यूज़ :

बिहार: पिता कई सालों से अपनी बेटियों के साथ बनाता था शारीरिक संबंध, परेशान होकर बेटियां पहुंची थाना, आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2020 18:45 IST

लड़कियों का कहना है कि उसका बाप उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करता था.

Open in App
ठळक मुद्देलड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मना करने पार उसके साथ मारपीट की जाती थी।शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पटना बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मासार करने वाली खबर समाने आई है. पटना से सटे खगौल में एक बाप अपनी बेटियों के साथ कई सालों से शारीरिक संबंध बना रहा था. लड़कियों ने थाने में शिकायत की है कि उसका बाप जब वह 12 साल की थी तब से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा है.

लड़कियों का कहना है कि उसका बाप उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करता था. लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मना करने पार उसके साथ मारपीट की जाती थी और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था.

पुलिस ने आरोपित पिता को किया गिरफ्तार

परेशान बेटियों ने स्थानीय थाने में गुहार लगाई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पीडित लडकी का कहना है कि पिछले कई साल से मेरा बाप मेरे साथ अक्सर शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन पिछले 2 जून को उसने फिर से मेरे साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन मैंने इसका विरोध किया तो मेरे बाप ने मेरे साथ मारपीट की.

जिसकी जानकारी मैंने अपनी मां को दी. पीड़ित लड़की के मुताबिक मां ने हिम्मत दी और दोनों मां-बेटी ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है. बताया जाता है कि खगौल थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी दानापुर स्टेशन परिसर में मोची का काम करता है. अपनी 16, 15 व 14 वर्षीय तीन नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करता है.

यह कुकृत्य वह छह वर्षो से कर रहा था. तीनों बहनों के मुताबिक पिता ने बडी बहन के साथ देर रात सोने के क्रम में कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया, मगर उसके विरोध से कामयाब नहीं हो पाया. जब बेटी ने पिता की करतूत के बारे में मां को बताया तो आरोपित ने माफी मांगकर मामला शांत करवा लिया. हालांकि मझली व छोटी बेटी को वह हवस का शिकार बनाता रहा.

वहीं, पति की हरकत को जानते हुए भी लोकलाज के डर से पत्नी चुप रही. इससे दुष्कर्मी की हरकतें बढती रहीं. छोटी बेटी जब 12 वर्ष की थी उस समय उसके साथ दुष्कर्म किया था.  बेटी को बचाने के लिए मां ने उन्हें नानी के घर भेज दिया.

करीब डेढ वर्ष के बाद जब तीनों नानी घर से वापस आईं तो पिता की हरकतें फिर शुरू हो गई. जब मामला बढ गया तो मां तीनों बेटियों को लेकर बुधवार को खगौल थाने पहुंची.

खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार आरोपित पिता को गिरफ्तार कर थाने ले आए. थानाध्यक्ष ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष पीड़ित लड़कियों का बयान दर्ज करवा आरोपित को जेल भेज दिया गया है.

टॅग्स :बिहारकेसरेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो