लाइव न्यूज़ :

बिहार: डॉक्टर का दरोगा को सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह देना पड़ा महंगा, जमकर की पिटाई, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2020 16:57 IST

पुलिस गैंगरेप के चार आरोपियों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी. यह घटना जाले रेफरल हॉस्पिटल की घटना है. आरोपी दारोगा जाले थाना में पदस्थापित है. 

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर का कहना है कि बिना मास्क लगाए कैदी की जांच करने से वो इनकार कर रहे थे।पुलिस ने साफ कहा कि किसी भी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की गई है. 

पटना:बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना की पुलिस पर जाले रेफरल हॉस्पिटल (पीएचसी) के डॉक्टर ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. दरअसल, हॉस्पिटल में सोशल डिस्टेंसिंग की बात सुन बिहार पुलिस का दारोगा भड़क गया. उसने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस गैंगरेप के चार आरोपियों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी. यह घटना जाले रेफरल हॉस्पिटल की घटना है. आरोपी दारोगा जाले थाना में पदस्थापित है. 

डॉक्टर का कहना है कि बिना मास्क लगाए कैदी की जांच करने से वो इनकार कर रहे थे, जिस कारण पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. इस घटना के बाद पीएचसी के डॉक्टर हडताल पर चले गए हैं. जाले थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए डॉक्टर ने कहा कि पुलिस एक कैदी को मेरे यहां जांच करवाने के लिए आई थी. लेकिन वो लोग बिना मास्क के थे और सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो नहीं कर रहे थे. 

इस कारण मैंने जांच करने से मना कर दिया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि डॉक्टर के कहने पर कैदी ने मुंह पर गमछा रख लिया था फिर भी डॉक्टर ने कैदी का मेडिकल करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने साफ कहा कि किसी भी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की गई है. 

वहीं डॉक्टर का कहना है कि पुलिस की मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है. वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा डॉक्टर के पास जाता है. उसके बाद डॉक्टर कुछ भीड़ नहीं लगाने की बात करते हैं तो दारोगा भड़क गए और देख लेने की धमकी देने लगा. कुछ देर में ही डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगा. घटना के विरोध में डॉक्टरों ने जाले रेफरल हॉस्पिटल में काम का बहिष्कार कर दिया है. 

बताया जाता है कि जाले थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद लडकी की मां ने शुक्रवार को जाले थाना में केस दर्ज कराया था. पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया था कि 26 अप्रैल की रात नाबालिग बेटी अपने घर से थोडी दूरी पर अवस्थित बथान पर अपनी दादी के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही पांच युवक उसे जबरन उठाकर ले गए.

गांव के बाहर तालाब के पास उससे साथ सभी ने गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने वीडियो और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी मुरारी कुमार दास, अशोक दास, इंद्रजीत दास और रोहित मंडल को हिरासत में लिया है. एक आरोपी सागर सहनी नामक एक आरोपित मौके से फरार हो गया.  

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज