लाइव न्यूज़ :

बिहार: बहू ने सम्बन्ध बनाने से किया इनकार तो ससुर ने कर दी हत्या, गायब कर दिया शव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2018 20:54 IST

मृतक महिला ने 20 जुलाई अपने पिता को फोन कर ससुर द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई थी ससुराल बुलाया था। 

Open in App

पटना,24 जुलाई। बिहार के बक्सर जिले के चक्की ओपी के लक्ष्मण डेरा गांव में ससुर अपने बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था. जब वह इसका विरोध की तो उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया. वहीं, पुलिस ने मृत महिला के पिता के बयान पर ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. सूत्रों की मानें तो ससुर अपने बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था. 

जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जिले के सरैया गांव के रहनेवाले सीतराम बिंद ने अपनी पुत्री चंपा देवी की शादी कुछ साल पहले लक्ष्मण डेरा गांव के रहनेवाले सुरेंद्र बिंद के पुत्र के साथ की थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर सुरेंद्र बिंद उसके साथ मारपीट करने लगा. इसी बीच, 20 जुलाई को चंपा देवी ने अपने पिता को फोन कर मारपीट की बात बताई और उन्हें अपनी ससुराल बुलाया. 

उसने पिता से बताया कि उसके ससुर सुरेंद्र बिंद और उनके अपने भाई सुरेश बिंद और रमेश बिंद उसके साथ मारपीट करते हैं. इसकी सूचना मिली तो वह दूसरे दिन अपनी पुत्री से मिलने पहुंचे तो पाया कि पुत्री गायब है. उन्होंने अपनी पुत्री के बारे में ससुर सुरेंद्र बिंद से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चक्की ओपी प्रभारी को दी.

सूचना मिलते ही चक्की ओपी प्रभारी ने सुरेंद्र बिंद के घर छापेमारी की लेकिन वहां चंपा देवी नहीं मिली. वहीं मृत महिला के पिता सीताराम बिंद के बयान पर तीन ससुरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. चक्की ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चंपा देवी अपने घर पर नहीं मिली. उसके ससुर भी घर छोड़कर फरार हो गये हैं. मामले की जांच की जा रही है.

हिंदी में देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास