लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे दो बैंक, 67 लाख रुपये लेकर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2023 18:53 IST

बिहार में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह दिनदहाड़े बैंक लूट कर लाखों उड़ा ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में दो बैंकों की लूट बदमाशों ने 67 लाख लूटे वारदात को अंजाम देकर आरोपी भागे

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों को तांडव लगातार जारी है। बेलगाम अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मोतिहारी में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

इसके पहले शिवहर में बैंक से 27 लाख रूपए लूट लिए थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी के आईसीआईसीआई बैंक से करीब 40  लाख की लूट हुई है। इस वारदात का अंजाम हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। यह घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सरोत्तर चौक का बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच पड़ताल में जुटी है।

फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बता दें शिवहर में आज ही यानी गुरुवार को बैंक के खुलने के कुछ ही देर बाद ग्राहक बनकर बैंक में घुसे अपराधियों ने बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया था।

पांच अपराधियों ने बैंक से करीब 27 लाख रुपए लूट लिए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। विरोध करने पर एक बैंककर्मी को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :बिहारBihar PoliceBank
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली