लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में पेड़ में लटका मिला युवक-युवती का शव, लड़के का पैर जमीन से सटे होने पर मामला हुआ पेचीदा  

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2020 14:05 IST

Bihar Crime News: युवक का पैर जमीन में सटा हुआ था, इससे कई तरह की आशंकाएं भी उत्पन्न हो रही हैं. दोनों का घर एक ही मोहल्ले में आमने-सामने ही बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. इस बारे में स्थानीय लोग भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर थाना के छेगन नेउरा गांव के नजदीक लीची के बगीचे में एक युवक व युवती का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई. यहां युवक-युवती का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. 

दिल दहला देने वाली इस घटना में प्लास्टिक के फीते से गले में फंदा डालकर दोनों का शव लटका हुआ था. युवक की पहचान उसी गांव के हीरालाल प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और युवती की पड़ोस के राम सहाय छपरा के रामानन्द भगत की 18 वर्षीय लड़की पूजा कुमारी के रूप में हुई है.

पहली नजर में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. चर्चा है कि दोनों ने खुदकशी कर ली. हालांकि यह भी चर्चा है कि दोनों की हत्या के बाद फंदे के सहारे शव को पेड़ से लटका दिया गया है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद ही निश्चित रूप से कुछ कहा जा सकता है. 

हालांकि युवक का पैर जमीन में सटा हुआ था, इससे कई तरह की आशंकाएं भी उत्पन्न हो रही हैं. दोनों का घर एक ही मोहल्ले में आमने-सामने ही बताया जा रहा है. पेड़ से लटके हुए शव को देखने से लगता है कि बीती रात के अंधेरे में इन्होंने या तो खुद जान दे दी या फिर किसी ने इन्हें फंदे से टांग दिया. 

इस बारे में स्थानीय लोग भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. तफ्तीश प्रभावित होने की बात कहकर मीनापुर थाना पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है. 

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?