लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: नीतीश राज में कौन सुरक्षित?, मॉर्निंग वॉक पर निकले राजद महासचिव पंकज यादव को मारी 3 गोली 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2024 16:14 IST

Bihar Crime News: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया इलाके में पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मारी है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है।घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी।

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मुंगेर में लालू यादव की पार्टी राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। इस घटना के बाद तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस घटना के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया इलाके में पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मारी है।

अपराधियों ने पंकज यादव को उस वक्त गोली मारी, जब वे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी। इनमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। गोली मारने के बाद बेखौफ अपराधी फरार हो गए। वहीं, मैदान में उनके साथ टहल रहे अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। वहीं, इस वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट