लाइव न्यूज़ :

पटना में बड़ी वारदात, बस मालिक को गोलियों से भूना, फिल्मी स्टाइल में चारों तरफ से घेरकर मारी गोली

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2023 11:07 IST

पटना में बस मालिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपराधियों ने बीच सड़क पर बस मालिक को घेरकर गोलियों से भून डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में अंधाधुंध फायरिंग कर बस मालिक 42 साल के कृपाशंकर सिंह की हत्या।पटना-मसौढ़ी रोड के आगे बैरिया बस स्टैंड के पास अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या।मारे गए कृपाशंकर सिंह पर भी हत्या समेत कई मामले दर्ज थे, हत्या के पीछे वर्चस्व और रंगदारी जैसे मामले का शक।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बुधवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर एक बस मालिक 42 साल के कृपाशंकर सिंह की हत्या कर दी। घटना पटना-मसौढ़ी रोड के आगे बैरिया बस स्टैंड के पास की है। घटना के पीछे वर्चस्व और रंगदारी की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने बस मालिक को चारों तरफ से घेर कर गोलियां बरसाई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश

सामने आई जानकारी के अनुसार कृपाशंकर सिंह बैरिया बस स्टैंड से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच कृपाशंक सिंह को पांच गोलियां लगी। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले कृपाशंकर सिंह के छोटे भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में सन्नी कुमार, श्याम कुमार, रौशन शर्मा, रामप्रवेश महतो, आनंद प्रकाश उर्फ मुखिया, सत्येंद्र सिंह,मुन्ना यादव को नामजद जबकि अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी ट्रांसपोर्ट कारोबार में सक्रिय हैं। 

कृपाशंकर पर थे हत्या समेत कई आपराधिक मामले के आरोप

पुलिस ने बताया है कि अपराधियों के गोली के शिकार बने कृपाशंकर सिंह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें हत्या तक के आरोप शामिल हैं। कृपाशंकर सिंह दो साल पहले ही एक मर्डर केस में जेल से रिहा हुए थे।

परिजनों के अनुसार कृपाशंकर सिंह पहले मीठापुर बस स्टैंड में एजेंटी करते थे। बाद में आधा दर्जन बसों के मालिक हो गए। इसके बाद भी उन्होंने एजेंटी नहीं छोड़ी थी। कृपाशंकर सिंह की बसें पटना से बिहारशरीफ के बीच सतनाम ट्रैवल्स के नाम से चलती हैं। शक है कि इसी एजेंटी और वर्चस्व के विवाद में कृपाशंकर सिंह की हत्या की गई है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली