लाइव न्यूज़ :

Bihar crime news: बिहार में योगी राज!, वैशाली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या की, तीन घंटे में दो अपराधी ढेर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2023 18:39 IST

bihar crime news: वैशाली के सराय इलाके में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रोका तो गाड़ी रुकते ही एक बदमाश भागने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों बदमाशों को भागने के क्रम में गोली मारी।हाजीपुर के सराय थाने में तैनात थे। मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भदौरा के रहने वाले थे।

bihar crime news: बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश की योगी पुलिस की तर्ज पर वैशाली में वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों को घटना के तीन घंटे बाद ही ढेर कर दिया। जिला पुलिस ने दोनों बदमाशों को भागने के क्रम में गोली मारी।

एसपी ने कहा है कि दोनों बदमाश को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले जा रही थी, उसी दौरान वे वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने इसी दौरान दोनों पर फायरिंग की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार की दोपहर हाजीपुर में बदमाशों ने एक सिपाही अमिताभ को गोली मार दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

वे हाजीपुर के सराय थाने में तैनात थे। वह मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भदौरा के रहने वाले थे। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस में काफी रोष था। उधर, वैशाली के सराय इलाके में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रोका तो गाड़ी रुकते ही एक बदमाश भागने लगा।

जिसे बीएमपी के जवान अमिताभ कुमार ने दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाश ने पलटकर सिपाही पर एक के बाद एक 4 फायर कर दिए। गोली लगने से जख्मी सिपाही बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली